W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित किए

अटारी-वाघा बॉर्डर बंद, पाकिस्तानी वीजा सेवाएं रद्द

03:29 AM Apr 25, 2025 IST | Himanshu Negi

अटारी-वाघा बॉर्डर बंद, पाकिस्तानी वीजा सेवाएं रद्द

भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित किए

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। अटारी-वाघा बॉर्डर बंद कर दिया गया है और बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम भी रोक दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Advertisement

पहलगाम आतंकवादी हमले के मद्देनजर इस्लामाबाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के तहत बृहस्पतिवार को पाकिस्तानी नागारिकों के लिए वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की घोषणा की। भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्सहैंडल को ब्लॉक कर दिया है। अटारी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है और बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रोट का कार्यक्रम भी रोक दिया गया है। फिरोजपुर सैनीवाला बॉर्डर पर भी बीटिंग रिट्रीट नहीं होगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सभी मौजूदा वैध वीजा 27 अप्रेल से रद्द कर दिए गए हैं।

Advertisement

पाकिस्तानी हिंदू शरणार्थियों के LTV वीजा जारी रहेंगे: विदेश मंत्रालय

Advertisement

नागरिकों को जारी मेडिकल वीजा केवल 29 अप्रैल तक वैध रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत में मौजद सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा अवधि समाप्त होने से पहले देश छोड़ देना चाहिए। इसने भारतीय नागरिकों को पाकिस्तान की यात्रा करने से बचने का परामर्श दिया और पाकिस्तान में मौजूद लोगों को जल्द से जल्द स्वदेश लौटने की सलाह दी। भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अटारी-वाघा बॉर्डर को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फैसला लिया है। इस निर्णय के तहत पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रदद कर दिए गए हैं और उन्हें 48 घंटे के भोतर भारत छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

इस बीच भोपाल के एक परिवार को, जो अपने रिश्तेदारों से मिलने पाकिस्तान जाने के लिए अटारी-वाघा बॉडर पहुचा था, बोएसएफ ने वापस लौटा दिया। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रैंस में बताया था कि पहलगाम हमले के जवाब में भारंत ने कई कड़े कदम उठाए हैं। जिनमें अटारी-वाघा बॉडंर बद करना, सिधु जल संधि निलंबित करना और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करना शामिल है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×