For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट, 108 बुला कर ले जाएगा अस्पताल, हालत स्थिर

भारतीय स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बीते दिन कुछ खास नहीं चल रहे थे। वहीं अब एक बुरी खबर आई है कि वो एक एक्सीडेंट के शिकार हो गए। वो दिल्ली से रुड़की की तरफ अपने घर जा रहे थे, जहां रास्ते में उनके साथ ये हादसा हुआ।

10:43 AM Dec 30, 2022 IST | Desk Team

भारतीय स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बीते दिन कुछ खास नहीं चल रहे थे। वहीं अब एक बुरी खबर आई है कि वो एक एक्सीडेंट के शिकार हो गए। वो दिल्ली से रुड़की की तरफ अपने घर जा रहे थे, जहां रास्ते में उनके साथ ये हादसा हुआ।

भारतीय खिलाड़ी ऋषभ पंत का हुआ एक्सीडेंट  108 बुला कर ले जाएगा अस्पताल  हालत स्थिर
भारतीय स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत के बीते दिन कुछ खास नहीं चल रहे थे। वहीं अब एक बुरी खबर आई है कि वो एक एक्सीडेंट के शिकार हो गए। वो दिल्ली से रुड़की की तरफ अपने घर जा रहे थे, जहां रास्ते में उनके साथ ये हादसा हुआ। भारतीय टीम का यह खिलाड़ी बुरी तरह से जख्मी हो चुका है, पर डॉक्टरों का मानना है कि उनकी हालत सीरीयस नहीं हैं।
Advertisement
आज सुबह जब ऋषभ अपने घर से निकल कर उत्तराखंड़ जा रहे थे, तब लगभग साढ़े 5 बजे उनके साथ ये हादसा हुआ। वो खुद ही अपनी गाड़ी मर्सिडीज ड्राइव कर रहे थे। वहीं वो आगे जाकर एन.एच-58 के पास एक रोड डिवाइडर से टकरा गए, जिसके बाद उनकी कार बुरी तरह से आग के चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई, जिसके बाद ऋषभ को कार के शीशे तोड़ कर बाहर आना पड़ा। वहीं ऋषभ फिलहाल सीरियस कंडीशन में नहीं हैं। उन्हें सर पर चोट आई है और उनकी पीठ भी काफी जल गई हैं। मगर तुरंत ही उन्हें 108 नंबर को डायल कर प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने फॉरन इलाज कर उन्हें गंभीर हालत में जाने से बचाया। 25 साल के इस खिलाड़ी ने उत्तराखंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस अशोक कुमार को बताया कि उन्हें झपकी आ गई थी, जिसकी वजह से वो इस हादसे का शिकार हो गए।
Advertisement
आपको यह भी बता दें कि जब यह हादसा हुआ तब ऋषभ के साथ और कोई नहीं था। उन्हें अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हैं। जानकारी के अनुसार वो ऋषभ दिल्ली से अपने घर वापस रुड़की आ रहे थे। झपकी आने की वजह से वो अपनी कार का बैलेंस खो दिए, जिसकी वजह से कार मंगलौर कोतवाली एरिया के एन.एस-58 के पास डिवाइडर से टकरा गई और वो घायल हो गए।
आपकी जानकारी के अनुसार बता दें कि अभी ऋषभ भारतीय टीम के लिमिटेड ओवर क्रिकेट में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाले वाइट बॉल सीरीज से बाहर कर दिया गया था। वहीं ऋषभ ने कई ऐसी पारियां भारतीय टीम के लिए खेली भी है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। वही हम दुआ और कामना करेंगे कि ऋषभ जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए और मैदान पर वापसी करें।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×