For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

लाल निशान पर खुला Indian stock market, Nifty और Sensex में गिरावट

09:41 AM Jul 08, 2025 IST | Himanshu Negi
लाल निशान पर खुला indian stock market  nifty और sensex में गिरावट
Indian stock market

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा के बाद आज Indian stock market लाल निशान पर खुला है। बता दें कि Nifty 50 Index 33.45 अंक और 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,427.85 पर खुला। BSE Sensex में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। यह 55.47 अंक और 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,387.03 पर खुला। बता दें कि 14 देशों में टैरिफ लगाने के बाद भारतीय शेयर बाजार में दबाव देखा जा रहा है।

Nifty मिडकैप 100 में बढ़त

NSE पर व्यापक बाजारों में सामान रुख देखने को मिला। Nifty 100 में 0.09 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई लेकिन Nifty मिडकैप 100 और Nifty स्मॉलकैप दोनों में 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखी गई है। वहीं Nifty FMCG, IT and Nifty Consumer Durables लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे, जबकि Nifty Media, Metal, Auto, Pharma और PSU में बढ़त दर्ज की गई है।

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, जापान का Nikkei 225 0.31 प्रतिशत बढ़त रही, हांगकांग का Hang Seng Index में 1 प्रतिशत से अधिक बढ़त दर्ज की गई। दक्षिण कोरिया का Kospi  में 1.17 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। ताइवान का weighted index 0.63 प्रतिशत गिरा। बताया जा रहा है कि निवेशकों के अगले कुछ समय में सतर्क रहने की संभावना है, क्योंकि अब 10 जुलाई को आने वाले प्रमुख सॉफ्टवेयर कंपनियों के नतीजों से भविष्य में बाजार की हाल तय होने की उम्मीद है।

 

Also Read: Gold Rate Today: सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव, जानें आज का ताजा भाव

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×