Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारतीय महिलाओं ने जीता खिताब

भारतीय महिला हॉकी टीम को 2020 के टोक्यो ओलंपिक टीम के मेजबान जापान से एशियाई खेलों के फाइनल में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

07:48 AM Jun 24, 2019 IST | Desk Team

भारतीय महिला हॉकी टीम को 2020 के टोक्यो ओलंपिक टीम के मेजबान जापान से एशियाई खेलों के फाइनल में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

हिरोशिमा : ड्रैग फ्लिकर गुरजीत कौर के पेनल्टी कार्नर पर दो शानदार गोलों की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों की चैंपियन जापान को रविवार को 3-1 से हराकर पिछले साल एशियाई खेलों के फाइनल में मिली हार का बदला चुका लिया और एफआईएच सीरीज फाइनल्स का स्वर्ण पदक जीत लिया। 
Advertisement
भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के साथ ही इस साल के अंत में होने वाले ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट का टिकट हासिल कर लिया था और उसने फाइनल में जापान को शिकस्त दे दी। भारतीय टीम की तरफ से कप्तान रानी ने एक और गुरजीत कौर ने दो गोल दागे। 
भारतीय महिला हॉकी टीम को 2020 के टोक्यो ओलंपिक टीम के मेजबान जापान से एशियाई खेलों के फाइनल में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इस बार भारत ने जापान को स्वर्ण जीतने का मौका नहीं दिया। रानी ने तीसरे मिनट में ही मिले पेनल्टी कार्नर पर भारत को बढ़त दिलाने वाला गोल दाग दिया। 

Advertisement
Next Article