टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सतलुज यमुना लिंक नहर की खुदाई के लिए इनेलो पार्टी छेड़ेगी बड़ा आंदोलन : चौटाला

NULL

03:33 PM Jan 13, 2018 IST | Desk Team

NULL

खोल : हरियाणा विधानसभा मे प्रतिपक्ष नेता एवं इनेलो विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा है कि अगर केन्द्र सरकार सतलुज यमुना लिंक नहर की खुदाई के विषय में आगामी 23 फरवरी तक कोई ठोस आश्वासन नहीं देती है तो आने वाली 7 मार्च को इनेलो पार्टी हरियाणा के किसानों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में एक बडा आंदोलन छेड देगी। सतलुज यमुना लिंक नहर की खुदाई को लेकर चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत श्री चौटाला बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव मनेठी, खोल, खालेटा व बवाना गूजर में ग्रामीणा जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। इन जनसभाओं के संयोजक डा संजय मेहरा थे।

इन गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा डा मेहरा के नेतृत्व में चौ अभय सिंह चौटाला व उनके साथ आए नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वे आज राजनीति नहीं करने आए है, बल्कि इस इलाके की प्यास बुझाने के लिए यहां के लोगों को समर्थन जुटाने के लिए आए है। उन्होंने कहा कि जब देश के सुप्रीम कोर्ट ने एसवाईएल नहर के पानी का फैसला हरियाणा के हक में दे दिया तो देश व प्रदेश की भाजपा सरकार को इस नहर की खुदाई करने में क्या आपत्ति हो रही है।

एसवाईएल नहर की खुदाई न होने के कारण दक्षिणी हरियाणा के किसान तो अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए तरस जाते है। क्योंकि समय पर व पूरी मात्रा में बिजली न होने के कारण यहां के किसानों के लिए बडी समस्या का कारण बन जाता है। अगर एसवाईएल नहर की खुदाई होकर उसमे पानी आए जाए तो दक्षिणी हरियाणा के किसान में समृद्ध व खुशहाल हो सकते है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Advertisement
Advertisement
Next Article