For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Interesting Facts: क्या आप जानते है भारत के बारे में यह दिलचस्प जानकारियां, जानने के बाद आप भी कहेंगे 'मेरा भारत महान'

दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाएं भारत में बोली जाती है। भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध करती है। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएं शामिल थीं। 1967 में इसमें 21वें संशोधन के बाद सिंधी भाषा को जोड़ा गया

02:54 PM Sep 10, 2023 IST | Khushboo Sharma

दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाएं भारत में बोली जाती है। भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध करती है। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएं शामिल थीं। 1967 में इसमें 21वें संशोधन के बाद सिंधी भाषा को जोड़ा गया

interesting facts  क्या आप जानते है भारत के बारे में यह दिलचस्प जानकारियां  जानने के बाद आप भी कहेंगे  मेरा भारत महान
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्रिक देश भारत की संस्कृति, सभ्यता लोगों को अपनी तरफ काफी आकर्षित करते है। और ये ही आकर्षण टूरिस्ट को अपनी ओर खिचता है। वहीं भारत अब सबसे बड़े समूह जी-20 की मेजबानी कर रहा है। जी-20 में शामिल होने के लिए विश्व के बड़े-बड़े नेता भारत आएं हैं। वहीं वे भारत के कल्चर के बारे में भी जान रहे है। आज हम आपको भारत के बारे में ऐसे ही कुछ रोचक तथ्य बताने वाले है, जो विदेशियों को हिन्दुस्तान आने के लिए आकर्षित करते हैं।
Advertisement
भाषाओं की सबसे ज्यादा संख्या
Advertisement
दुनिया में सबसे ज्यादा भाषाएं भारत में बोली जाती है। भारत में 22 आधिकारिक भाषाएं हैं। भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची आधिकारिक भाषाओं को सूचीबद्ध करती है। इसमें मूल रूप से 14 भाषाएं शामिल थीं। 1967 में इसमें 21वें संशोधन के बाद सिंधी भाषा को जोड़ा गया। बता दें, भारत की 22 आधिकारिक भाषाओं में- असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मलयालम, मराठी, मैतेई, नेपाली, उड़िया, पंजाबी, संस्कृत, संथाली, सिंधी, तमिल, तेलुगु, उर्दू शामिल हैं।
शतरंज की शुरूआत
कहा जाता है कि चेस का आविष्कार भारत में किया गया था। ऐतिहासिक प्रमाण बताते हैं कि छठी शताब्दी में गुप्त साम्राज्य के शासनकाल के समय चेस भारत में एक लोकप्रिय खेल हुआ करता था। जिसके बाद यह खेल फिर अरब और उसके बाद यूरोप के अलग-अलग हिस्सों तक फैल गया।
योग की शुरूआत
प्रत्येक व्यक्ति एक हैल्थी लाइफस्टाइल के लिए योग को अपना रहा है। यहां तक की 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें, योग की उत्पत्ति भी भारत से हुई थी। योग साधना का इतिहास पूर्व-वैदिक काल का रहा है। माना जाता है कि योग की उत्पत्ति 5 हजार साल पहले भारत में ही हुई थी।  बता दें, भगवान शिव को हिंदू लोक-कथाओं में पहला योगी या आदियोगी माना गया है।
सबसे ज्यादा बाघ 
भारत के जंगलों में बाघों की संख्या लगभग 2967 है।  यह देश दुनिया की बाघों की आबादी का 70 परसेंट है और इनकी संख्या देश में तेजी से बढ़ भी रही है। साल 2018 में की गई बाघ जनगणना रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 12 सालों में भारत में बाघों की संख्या दोगुनी से ज्यादा हुई है। मालूम हो, 2006 में बाघों की संख्या 1411 के करीब थी।
चार धर्मों की जन्मस्थली
भारत चार धर्मों- हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म की जन्मस्थली है। इन धर्मों की उत्पत्ति भारत में हुई है। इतना ही नहीं, इन धर्मों का पालन अब दुनिया की लगभग 25 प्रतिशत आबादी भी करती है।
मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक 
भारत दुनिया के लगभग 70 प्रतिशत मसालों का उत्पादक है। इंडिया ब्रांड इक्विटी फाउंडेशन के मुताबिक, भारत International Organization for Standardization (आईएसओ) की लिस्टेड 109 किस्मों में से लगभग 75 मसालों का प्रोडक्शन करता है। वहीं देश को मसालों के सबसे बड़े उपभोक्ता और निर्यातक के रूप में भी जाना जाता है। यह अमेरिका, थाईलैंड, वियतनाम और बांग्लादेश सहित कई देशों को मसालों का निर्यात करता है।
मस्जिदों की सबसे ज्यादा संख्या
भारत एक गैर-इस्लामिक मुल्क है, फिर भी यहां 3,00,000 से ज्यादा मस्जिद मौजूद हैं। यह देश दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदों का घर है। कई इस्लामी देशों में भी भारत की तुलना में मस्जिदों की संख्या कम है।
Advertisement
Author Image

Khushboo Sharma

View all posts

Advertisement
×