Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

वजन कम करना का खास तरीका है इंटरमिटेंट फास्टिंग, हफ्ते में 2 दिन फास्ट या रोजाना 16 घंटे

आजकल वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग तरीका बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इसी तरीके से अभिनेता राम कपूर ने अपना 30 किलो वजन कम किया है।

05:37 AM Oct 11, 2019 IST | Ujjwal Jain

आजकल वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग तरीका बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इसी तरीके से अभिनेता राम कपूर ने अपना 30 किलो वजन कम किया है।

बढ़ता हुआ वजन आजकल ज्यादातर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है और मोटापे पर लगाम कसने के लिए लोग नए नए तरीके भी ट्राई करते है। आजकल वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग तरीका बहुत लोकप्रिय हो रहा है। इसी तरीके से अभिनेता राम कपूर ने अपना 30 किलो वजन कम किया है। 
Advertisement
लोग अब वजन कम करने के इस नए तरीके की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। इस कारगर तरीके यानी इंटरमिटेंट फास्टिंग का मतलब है खाने और फास्टिंग के बीच अल्टरनेट साइकल। इसे अपनाने से पहले ये जानना जरूरी है आखिर ये तरीका है क्या !   
इंटरमिटेंट फास्टिंग दो तरह की होती है, 16:8 और 5:2 !  वजन कम करने के लिए इन दोनों तरीकों में स्पेसिफिक टाइम पर ही खाना खाया जाता है। 16:8 में आप 24 घंटे में सिर्फ 8 घंटे खाना खा सकते है हैं और 16 घंटे फास्ट करते हैं। वहीं 5:2 में आप पूरे हफ्ते में 5 दिन नॉर्मल तरीके से खाना खाते हैं और 2 दिन फास्ट करते हैं।
कौन सा तरीका है बेस्ट
अब इन दो तरीकों में लोगों को ये कन्फ्यूज़न रहता है कि कौन सा तरीका ज्यादा कारगर है। बता दें 5:2 में जिन दो दिनों में फ़ास्ट रखा जाता है उसमे कैलरी इनटेक 500 से ज्यादा नहीं होना चाहिए और अन्य पांच दिनों में भी बैलेंस्ड डाइट लेनी होती है, जिसमे कैलोरी 2000 से ज्यादा ना हो। ये तरीका वर्किंग लोगों के लिए ज्यादा कारगर नहीं है क्योंकि कैलोरी काउंट करना बेहद मुश्किल है। 
वहीं 16:8 डायट तुलनात्मक रूप में आसान है। दिन के 8 घंटे तक आप कुछ भी खा सकते है और बाकी के 16 घंटे में से काफी समय रात के वक्त सोने में बीत जाता है। तो देखा जाए  तो वर्किंग लोगों को 16:8 डायट वाला तरीका असरदार रहेगा। 

करवाचौथ के खास मौके पर पति जरूर करें ये 3 काम,दम्पति को जीवन में मिलेगी तरक्की

Advertisement
Next Article