For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

International News: ताइवान ने कहा- चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने शुक्रवार को औपचारिक तौर से कहा कि बीजिंग के द्वारा ताइवान के पास बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने और यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जरिये

02:06 PM Aug 26, 2022 IST | Desk Team

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने शुक्रवार को औपचारिक तौर से कहा कि बीजिंग के द्वारा ताइवान के पास बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने और यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जरिये

international news  ताइवान ने कहा  चीन और रूस वैश्विक व्यवस्था के लिए खतरा बन रहे
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने शुक्रवार को औपचारिक तौर से कहा कि बीजिंग के द्वारा  ताइवान के पास बड़े स्तर पर सैन्य अभ्यास करने और यूक्रेन पर मॉस्को के हमले के जरिये चीन और रूस “वैश्विक व्यवस्था को बिगाड़ना और खतरे में डालना चाहते हैं।”
Advertisement
पेलोसी की इस यात्रा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए 
राष्ट्रपति साई इंग वेन ने अमेरिका की सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न के साथ ताइपे में हुई एक बैठक के दौरान यह बात कही। अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी की इस महीने हुई यात्रा के बाद ब्लैकबर्न की यह दूसरी ताइवान यात्रा है। पेलोसी की इस यात्रा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चीन ने ताइवान द्वीप के पास सैन्य अभ्यास किया जिसमें कई मिसाइलें दागी गई और दर्जनों युद्धपोत तथा युद्धक विमानों ने हिस्सा लिया। चीन ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और जरूरत पड़ने पर सैन्य बल से उस पर नियंत्रण करने की इच्छा रखता है।
चीन की आंखों में चुभती हैं साई इंग वेन, हांगकांग की आजादी की समर्थक, भारत  से है गहरा लगाव | taiwan president tsai ing-wen: Sai Ing Wen stings in the  eyes of
Advertisement
साई ने कहा, “इन घटनाक्रमों से पता चलता है कि….. 
बीजिंग ने रूस के साथ अपना गठजोड़ को भी मजबूत किया है और यूक्रेन पर उसके हमले का मौन समर्थन भी किया है। साई ने कहा, “इन घटनाक्रमों से पता चलता है कि किस तरह निरंकुश शासन वाले देश विश्व व्यवस्था के लिए खतरा बन गए हैं।”
अमेरिका के टेनेसी से रिपब्लिकन पार्टी की सीनेटर ब्लैकबर्न ने दोनों सरकारों के बीच साझा मूल्यों को दोहराया और कहा कि वह ताइवान को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में समर्थन करने के लिए काम करना जारी रखेंगी।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×