KXIP के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के कमरे में अचानक आ गए मास्क लगाए कुछ लोग, क्रिकेटर ने दिया ऐसा रिएक्शन
आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत पहला मैच खेलकर करेंगे।
01:20 PM Sep 11, 2020 IST | Desk Team
आईपीएल 2020 का आगाज 19 सितंबर से होने जा रहा है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन की शुरुआत पहला मैच खेलकर करेंगे। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच में आईपीएल 2020 टूर्नामेंट का दूसरा मैच खेला जाएगा। हालांकि दोनों ही टीमों के खिलाड़ी मैदान पर कड़ी मेहनत और पसीना बहा रहे हैं।
पंजाब के स्टार बल्लेबाज क्रिस गेल भी दुबई आईपीएल 2020 के लिए पहुंच गए हैं। इसी बीच क्रिस गेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। दरअसल कुछ लोग मास्क लगाकर अचानक गेल के कमरे में आ गए जिन्हें देखकर गेल खुद हैरान हाे गए। बता दें कि गेल का सामान उनके कमरे में सोशल डिस्टेंस फॉलो करते हुए उन्होंने रखवाया।
वीडियो में देख सकते हैं कि कमरे के कोने में क्रिस गेल बैठे दिख रहे हैं। जबकि कमरे में सामान रखने के लिए कुछ लोग आते हैं। उन लोगों को गेल देखकर घबरा जाते हैं और फिर वह कमरे में सामान उन्हें एक-एक करके रखवाते हैं। टीम के अन्य खिलाड़ी वह देखकर जोर से हंस रहे थे गेल जैसे उन्हें ऑर्डर दे रहे थे। कई बार देखा गया है कि क्रिस गेल की फनी अंदाज वाली वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। काफी माजकिया अंदाज के क्रिस गेल हैं।
Advertisement
क्रिस गेल का यह वीडियो किंग्स इलेवन पंजाब ने साक्षा करते हुए लिखा, भाई ने बोला करने का, तो करने का…..। क्रिस गेल अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। विश्व भर की टी20 लीग में क्रिस गेल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी ने दर्शकों को दीवाना बनाया हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में क्रिस गेल 1000 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज छोटे प्रारूप मे बन सकते हैं।
क्रिस गेल ने आईपीएल में सबसे ज्यादा 326 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 978 छक्के जड़े हैं। अब टी20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़ने के लिए उन्हें महज 22 छक्कों की जरूरत है। आईपीएल में 11 टूूर्नामेंट में गेल अभी तक खेले हैं और छह अवसरों पर 22 से ज्यादा बार उन्होंने छक्के लगाए हैं। हालांकि गेल के नाम पर ही टी20 में सबसे ज्यादा 1026 चौके लगाने का भी रिकॉर्ड है।
Advertisement