टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सीएसके के प्रैक्टिस मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने जड़ा जबरदस्त छक्का, हैरान रह गए मुरली विजय

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वां सीजन यूएई में 19 सितंबर से खेला जाएगा। सभी टीमें जोरों शोरों से आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि आईपीएल 2020 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स

12:42 PM Sep 11, 2020 IST | Desk Team

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वां सीजन यूएई में 19 सितंबर से खेला जाएगा। सभी टीमें जोरों शोरों से आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि आईपीएल 2020 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वां सीजन यूएई में 19 सितंबर से खेला जाएगा। सभी टीमें जोरों शोरों से आईपीएल 2020 की तैयारियों में जुटे हुए हैं। बता दें कि आईपीएल 2020 का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के मैच से होगा। दोनों की टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी कमर कह ली है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कुछ दिन पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान एक धमाकेदार छक्का लगाया था। 
दरअसल उन्होंने इतनी जोर से छक्का लगाया था कि स्टेडियम के पास से गुजर रही बस पर गेंद जाकर लगी थी। इसी बीच अब चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी का भी एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने भी शानदार छक्‍का लगाया है। धोनी ने भी स्टेडियम से बाहर गेंद को पहुंचाया और इसके बाद गेंद वापस मिली ही नहीं। 
धोनी के छक्के का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैन्स को पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियाे में आप देख सकते हैं कि प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है। इसमें एमएस धोनी बल्लेबाजी कर रहे हैं जबकि बाउंड्री पर मुरली विजय फील्डिंग करते नजर आ रहे हैं। हालांकि छक्का नीचे बैठकर धोनी ने लगाया। 
धोनी ने छक्‍का इतना जबरदस्त मारा की स्टेडियम से बाहर ही गेंद निकल गई और मिली ही नहीं। वैसे तो धोनी के इस छक्के को देखकर मुरली विजय भी हैरान हो गए और कहने लगे, बॉल गुम हो गई। मुरली विजय ने धोनी का शानदार शॉट देखकर कहा कि, यह पॉवर नहीं है। बल्कि परफेक्ट टाइमिंग है। इसमें बॉलर भी कुछ नहीं कर सकता। 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स हर साल की तरह आईपीएल के 13वें सीजन में भी प्रबल दावेदार की तरह देखा जा रहा है। साल 2010,2011 और 2018 में सीएसके ने खिताब अपने नाम किया है। जबकि आईपीएल का खिताब मुंबई इंडियंस ने 4 बार अपने नाम किया है। 
आईपीएल 12वें सीजन का खिताब मुंबई इंडियंस ने अपने नाम किया था। साल 2013,2015, 2017 और 2019 में खिताब जीता था। आईपीएल 2020 का पहला मैच सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला जाएगा। 
Advertisement
Next Article