IPL 2020: युवराज सिंह ने इन दोनों टीमों का नाम लेते हुए की फाइनल की भविष्यवाणी, तो चहल ने ली ऐसे चुटकी
इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ता रहा है। हालांकि अंक तालिका में टॉप-2 के स्थान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बनी ही हैं।
01:51 PM Oct 19, 2020 IST | Desk Team
इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन अब प्लेऑफ की तरफ बढ़ता रहा है। हालांकि अंक तालिका में टॉप-2 के स्थान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स बनी ही हैं। जबकि इस साल अच्छा प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान पर आरसीबी ने कब्जा जमाया हुआ है। मगर बाकी टीमों के बीच लड़ाई चौथे स्थान के लिए हो रही है। वैसे अभी कई मुकाबले होने हैं और इसे देखते हुए टॉप-4 में कौन सी टीम जगह बनाती हैं यह कहना अभी मुश्किल होगा।
प्लेऑफ की लड़ाई में सभी टीम कड़ी मेहनत कर रही हैं। बीते रविवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच बेहद रोमांचक मैच खेला गया। टूर्नामेंट के शुरुआती लगातार मैच पंजाब हार रहा था जिसकी वजह से अंक तालिका में अंतिम स्थान पर था। मगर हाल ही में पंजाब सांतवें स्थान पर लगातार दो मैच जीत कर आ गया है।
पंजाब के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने जमकर सरहना की और प्लेऑफ में उनके जाने की भविष्यवाणी कर दी। युवराज के इस बयान के बाद आरसीबी के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मस्ती भरे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी।
किंग्स इलेवन पंजाब की जमकर तारीफ पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने की और ट्वीट में लिखा, आज के मुकाबले में निकोलस पूरन गेम चेंजर हो सकते हैं। उनका बल्ला शानदार चल रहा है। देखकर मजा आ जाता है। मेरा प्रिडिक्शन है कि किंग्स इलेवन पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाएगी और फाइनल में उनका मुकाबला मुंबई इंडियंस या दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा। युवी की इस भविष्यवाणी पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने अपना रिएक्शन दिया।
Advertisement
युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ट्वीट करते हुए लिखा, भैया हम इंडिया आ जाएं वापिस। इसपर युवी ने जवाब देते हुए लिखा, अभी थोड़े छक्के खा ले और विकेट लेकर आना। चहल ने ट्वीट में लिखा, ठीक है भैया 10 नवंबर तक विकेट ले लेता और छक्के खा लेता हूं। फिर युवराज ने कहा, बिल्कुल, फाइनल जरूर देखकर आना।
पिछले साल टीम इंडिया के स्टार ऑल राउंडर युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सोशल मीडिया पर युवी बहुत सक्रिय रहते हैं। कई बार ट्विटर पर आईपीएल से जुड़े ट्वीट्स करते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए युवराज सिंह आईपीएल में खेल चुके हैं। पंजाब के कप्तान भी युवी बने थे। अब यह देखना दिलचस्प होगा की उनकी भविष्यवाणी कितनी सही होती है।
Advertisement