For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IPL 2024 : आज बजेगा फटाफट क्रिकेट का बिगुल

10:05 AM Mar 22, 2024 IST | Ravi Kumar
ipl 2024   आज बजेगा फटाफट क्रिकेट का बिगुल

आखिरकार आज वह दिन आ ही गया जिसका इंतज़ार भारतीय क्रिकेट फैंस पिछले 10 महीनों से इन्तजार कर रहे थे। IPL 2024 यानी की इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन की शुरुआत आज चेन्नई में रंगारम कार्यक्रम के साथ होगी। इस इवेंट में सुपरस्टार अक्षय कुमार और ए.आर रहमान भी शिरकत करते नज़र आएंगे। चुनावी दौर के बीच देश में फटाफट क्रिकेट का खुमार पूरी तरह से छाने वाला है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में  शुक्रवार को पांच बार और डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच मुकाबले से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) के 17वें सत्र का बिगुल बजेगा।

     HIGHLIGHTS

  • आज होगी IPL 2024 की शुरुआत
  • 17 दिन का शेड्यूल हुआ है जारी
  • धोनी ने छोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी
  • पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के सामने बेंगलुरु का रॉयल चैलेंज

अगले दो महीने तक चलने वाले इस जलसे में 10 टीमें चमचमाती ट्राफी के लिए जोर लगाएंगी। फाइनल मुकाबला 20 मई को खेला जाएगा। लोकसभा चुनाव के कारण आइपीएल के पहले चरण के कार्यक्रम की घोषणा की गई थी, जिसके मुकाबले सात अप्रैल तक खेले जाएंगे। बीसीसीआइ शेष कार्यक्रम जल्द घोषित करेगा। ये दूसरी बार होगा जब लोकसभा चुनाव के साथ आइपीएल का आयोजन भारत में ही होगा। उद्घाटन मुकाबले से पहले एमए चिदंबरम स्टेडियम में रंगारंग कार्यक्रम होगा, जिसमें बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्राफ, संगीतकार एआर रहमान व गायक सोनू निगम प्रस्तुति देंगे। पहले मैच में चेन्नई की तरफ से एक ख़ास डेब्यू देखने को मिलने वाला है क्योंकि चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ दी है और उनकी जगह टीम की कमान युवा बल्लेबाज़ ऋतूराज गायकवाड़ संभालते हुए नजर आएंगे। ऐसे में फैंस को आशंका है कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। कल दोपहर महेंद्र सिंह धोनी ने अपने ही अंदाज़ में कप्तानी छोड़ी जिसकी किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। इसकी आधिकारिक पुष्टि तब हुई जब IPL  के ऑफिसियल X- हैंडल पर आईपीएल फोटो सेशन में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ऋतूराज गायकवाड़ को देखा गया और यह बताया गया कि यह सभी खिलाड़ी इस सीजन अपनी अपनी आईपीएल टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे

अगर आईपीएल 2024 की बात करें तो इस सीजन कुछ नए नियम भी देखने को मिलेंगे जैसेइस सीजन एक ओवर में गेंदबाज अब एक की जगह दो बाउंसर फेंक सकेंगे। टीवी अंपायरों के सटीक निर्णय के लिए स्मार्ट रीप्ले सिस्टम का प्रयोग किया जाएगा। पिछले सीजन हम सभी ने देखा था इम्पैक्ट प्लेयर नियम लागू हो चुका है। आपको बता दें कि 6 टीमें अब तक आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी हैं। मुंबई इंडियस और चेन्नई सुपर किंग्स  आइपीएल की ट्राफी 5-5 बार खिताब जीत चुके हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स, डेक्कन चार्जेर्स सनराईजर्स हैदराबाद और गुजरात टाईटंस ने 1-1 बार खिताब अपने नाम किया है। कोलकाता नाइट राईडर्स ने आईपीएल ट्रॉफी पर 2 बार कब्जा जमाया है। इस सीजन मोहम्मद शमी, जोफ्रा आर्चर, बेन स्टोक्स, स्टीव स्मिथ, हैरी ब्रूक जैसे स्टार खिलाड़ी आईपीएल में अपनी चमक नहीं छोड़ पायेंगे क्योंकि यह खिलाड़ी चोट या निजी कारणों के चलते टीम से बाहर हैं।

IPL का खिताब किस टीम ने कब जीता

साल           टीम

2008 : राजस्थान रॉयल्स

2009 : डेक्कन चार्जर्स

2010  : चेन्नई सुपर किंग्स

2011 : चेन्नई सुपर किंग्स

2012 : कोलकाता नाइट राईडर्स

2013 : मुंबई इंडियस

2014 : कोलकाता नाइट राईडर्स

2015 : मुंबई इंडियस

2016 : सनराईजर्स हैदराबाद

2017 : मुंबई इंडियस

2018 : चेन्नई सुपर किंग्स

2019 : मुंबई इंडियस

2020 : मुंबई इंडियस

2021 : चेन्नई सुपर किंग्स

2022 : गुजरात टाईटंस

2023 : चेन्नई सुपर किंग्स

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ravi Kumar

View all posts

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.

Advertisement
×