टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL इंतजार कर सकता है, पहले महामारी से निपटना जरूरी : रोहित शर्मा

रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए

11:28 PM Mar 26, 2020 IST | Desk Team

रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए

कोरोना महामारी के चलते देश का सबसे लोकप्रिय खेल टूर्नामेंटों में से एक IPL को 15 अप्रैल तक स्थगित होने के बाद खिलाड़ियों समेत दर्शक भी काफी मायूसी हैं। इस महामारी के चलते देश को 21 दिनों के लिए पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया है। इस बीच मुंबई इंडियंस के कप्तान और भारत के उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि आईपीएल इंतजार कर सकता है और समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है।
रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए। मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते हैं। पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो।
मुंबई के रहने वाले रोहित ने कहा उन्होंने पहले कभी अपने शहर को ऐसी स्थिति में नहीं देखा। रोहित ने कहा, मैंने मुंबई को पहले इस तरह की स्थिति में नहीं देखा। रोहित ने यह बात अपने घर की बालकनी में खड़े होकर कही।ज्ञात हो, देश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 694 लोग संक्रमित हो चुके है, जबकि 19 लोगों की मौत हो चुकी है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article