टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

IPL का 15.5 करोड़ वाला गेंदबाज,और रोहित ने पहली ही गेंद पर जड़ दिया छक्का

आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी पैट कमिंस जब कल मुंबई इंडियंस के सामने बोलिंग करने आया तो रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया

03:27 PM Sep 24, 2020 IST | Desk Team

आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी पैट कमिंस जब कल मुंबई इंडियंस के सामने बोलिंग करने आया तो रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया

आईपीएल 2020 का सबसे महंगा खिलाड़ी पैट कमिंस जब कल मुंबई इंडियंस के सामने बोलिंग करने आया तो रोहित शर्मा ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया। पैट कमिंस को आईपीएल 2020 के पहले मैच में पहला ओवर नहीं मिला। वो तीन गेंदबाजों के बाद बॉलिंग करने उतरे। दरअसल कमिंस ने अपनी पहली गेंद वाइड फेंकी और उसके बाद उनकी पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने जबर्दस्त छक्का जड़ दिया। 
कमिंस ने रोहित शर्मा को शॉर्ट गेंद फेंकी, जिसे मुंबई के कप्तान ने तुरंत पढ़ लिया और गेंद बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचा दिया। इसके बाद कमिंस ने रोहित को फिर शॉर्ट गेंद फेंकी और उसे भी रोहित शर्मा ने 6 रनों के लिए बॉउंड्री पार पहुंचाया। अपने पहले ही ओवर में कमिंस ने 15 रन लुटा दिये । 
पहले ही ओवर में 15 रन लुटाने के बाद पैट कमिंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगी. फैंस ने कमिंस को 15.5 करोड़ में खरीदने के फैसले पर सवाल खड़े किये कई फैंस ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने कमिंस को खरीदकर गलती कर दी वहीं एक और यूजर ने लिखा पेट कमिंस भी उमेश यादव क्लब ज्वाइन करने वाला है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article