For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या बाजरे की रोटी के साथ दूध पीना फायदेमंद होता है ?

06:31 AM Dec 09, 2024 IST | Samiksha Somvanshi
क्या बाजरे की रोटी के साथ दूध पीना फायदेमंद होता है

सर्दियों में कई लोग बाजरा की रोटी खाना पसंद करते हैं क्यूंकि ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है।

बाजरे की रोटी में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन बी जैसे कॉम्प्लेक्स होते हैं।

दूध शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं, बाजरे की रोटी के साथ आपको दूध पीने चाहिए या नहीं।

डॉ. कवलजीत सिंह बताते हैं कि बाजरे की रोटी के साथ दूध पीना चाहिए।

ऐसा करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में।

बाजरा की रोटी और दूध दोनों में ही कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत बन सकती हैं।

बाजरे की रोटी में फाइबर होता है और दूध में प्रोटीन होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र में सुधार हो सकता है।

बाजरे में जिंक, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही दूध में विटामिन डी और प्रोटीन होता हैं। ये दोनों तत्व इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

ये जानकारी सामन्य ज्ञान के लिए है ज़्यादा जानकारी के लिए आप अपने नज़दीकी डॉक्टर से सलाह लें।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Samiksha Somvanshi

View all posts

Advertisement
×