W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

इस बिजनेसमैन को पिछले 1 साल से डेट कर रही हैं 'पृथ्वीराज' फेम मानुषी छिल्लर!

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हाल ही में फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में काफी दिलकश अंदाज में नजर आई थी। उनके अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था। इसके अलावा सुनने में आ रहा है कि मानुषी इस वक्त एक बिजनेसमैन को डेट कर रही है।

01:59 PM Nov 21, 2022 IST | Desk Team

मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर हाल ही में फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में काफी दिलकश अंदाज में नजर आई थी। उनके अंदाज ने सबका दिल जीत लिया था। इसके अलावा सुनने में आ रहा है कि मानुषी इस वक्त एक बिजनेसमैन को डेट कर रही है।

इस बिजनेसमैन को पिछले 1 साल से डेट कर रही हैं  पृथ्वीराज  फेम मानुषी छिल्लर

पूर्व मिस वर्ल्ड और
एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर वैसे तो अपने ग्लैमरस लुक्स और फिल्मों को लेकर चर्चा में
छाई रहती है। मानुषी ने अक्षय कुमार स्टारर सम्राट पृथ्वीराज से बॉलीवुड में
डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिलहाल
अदाकारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Advertisement

Manushi Chhillar: मानुषी छिल्लर 'या' बिझनेसमनला करतेय डेट; दोघांच्या वयात  10 वर्षांचं अंतर | TV9 Marathi

Advertisement

इस वक्त मानुषी छिल्लर के रिलेशनशिप में होने की खबरें
आ रही हैं। कहा जा रहा है कि साल 2017 में मिस वर्ल्ड का क्राउन अपने नाम करने
वाली मानुषी बिजनेसमैन निखिल कामत को डेट कर रही हैं। निखिल कामत फाइनेंशियल कंपनी
जेरोधा के को-फाउंडर हैं। मानुषी और निखिल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर
सामने आई हैं।

Advertisement

Zerodha's Nikhil Kamath is India's youngest new billionaire - Rediff.com  Get Ahead

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को साल 2021 से
ही डेट कर रहे हैं और दोनों साथ में ही रह रहे है। दोनों की फैमिलीज भी एक दूसरे
को अच्छे से जानती हैं। मानुषी और निखिल का बॉन्ड काफी मजबूत है। हालांकि मानुषी
का इस वक्त अपना सारा फोकस बॉलीवुड पर है इसलिए वो अपनी लव लाइफ को फिलहाल सब से
छुपाकर ही रखना चाहती हैं।

Manushi Chhillar on how she prepped for her role in 'Prithviraj'

 भले ही मानुषी और निखिल अपने रिश्ते
को अभी दुनिया से छुपाना चाहते हैं लेकिन उसके बावजूद दोनों को साथ में कई बार
ट्रिप जाते देखा जाता है। हाल ही में दोनों एक साथ ऋषिकेश घूमने गए थे, जहां से
उनकी कुछ तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी जिसमें अदाकारा व्हाइट सूट और
गुलाबी दुप्पटें में आंखे बंद खड़ी दिखाई दे रही थी वहीं उनके साइड में निखिल खड़े
थे।

बता दें कि निखिल कामत पहले से ही शादीशुदा हैं। उन्होंने साल 2019 में इटली
के फ्लोरेंस शहर में अमांडा नाम की एक महिला के साथ शादी की थी। हालांकि एक साल के
अंदर ही दोनों अलग हो गए। खबरों से मुताबिक निखिल ने साल 2021 में अमांडा से तलाक
ले लिया। तभी से वो मानुषी को डेट कर रहे हैं।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×