Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अफ्रीका में ISIS का खतरा बढ़ा, UN ने चेताया

12:01 PM Feb 16, 2024 IST | Yogita Tyagi

संयुक्त राष्ट्र के आतंकवाद रोधी कार्यालय के प्रमुख ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम अफ्रीका और साहेल में राजनीतिक अस्थिरता के बीच चरमपंथी समूह इस्लामिक स्टेट (ISIS) एक बढ़ता हुआ खतरा बन गया है। व्लादिमीर वोरोन्कोव ने संयुक्त राष्ट्र के निष्कर्षों को दोहराया कि खतरे का मुकाबला करने में संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों द्वारा महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद आईएस खासकर संघर्षरत क्षेत्रों में, अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा बना हुआ है।

अफ्रीका की स्थिति हुई खराब

Advertisement

वोरोन्कोव ने कहा कि समूह ने इराक और सीरिया के साथ-साथ दक्षिण पूर्व एशिया में अपने पूर्व गढ़ों में भी अभियान तेज कर दिया है। वोरोन्कोव ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को बताया कि अफ्रीका महाद्वीप में स्थित साहेल क्षेत्र और पश्चिमी अफ्रीका की स्थिति खराब हो गई है और यह अधिक जटिल होती जा रही है, क्योंकि स्थानीय जातीय व क्षेत्रीय विवाद चरमपंथी समूह के एजेंडे और संचालन के अनुकूल हैं।

ISIS का नया ठिकाना अफ़्रीकी देश

कुछ समय पहले एक चर्चा जोरो से चली इस्लामिक स्टेट (ISIS) का खात्मा हो चुका है। सीरिया और इराक में हालात फिर से सामान्य की ओर बढ़ने लगे। बड़े नेताओ के मरने के बाद कट्टर सोच रखने वाले आतंकी मिटिलेंट भागे तो ,लेकिन क्या जगह बदलने से संगठन मिट गया ?अफ्रीका उनके लिए आसान लक्ष्य था क्योकि ये आर्थिक तौर पर कमजोर के साथ राजनीतिक तौर पर डगमगाया हुआ है। साथ ही ज्यादा आबादी इस्लाम को मानने वाली है। युवा वर्ग की आबादी भी अफ्रीका देशो में काफी ज्यादा है जिन्हे आसानी से बहकावे ला सकते है। उनका ब्रेनवॉश कर चरमपंथी बनाना आसान होता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article