Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ये कही नहीं लिखा भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी है, ये कहकर सोनू निगम ने किया किच्चा सुदीप का सपोर्ट?

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री के बीच कुछ दिनों से तनाव चल रहा है। किच्चा सुदीप का एक स्टेटमेंट इन दोनों इंडस्ट्री के बीच दीवार खड़ी करता जा रहा है। अब सोनू निगम ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

01:28 PM May 03, 2022 IST | Desk Team

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री के बीच कुछ दिनों से तनाव चल रहा है। किच्चा सुदीप का एक स्टेटमेंट इन दोनों इंडस्ट्री के बीच दीवार खड़ी करता जा रहा है। अब सोनू निगम ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री और साउथ इंडस्ट्री के बीच कुछ दिनों से तनाव चल रहा है। किच्चा सुदीप का एक स्टेटमेंट इन दोनों इंडस्ट्री के बीच दीवार खड़ी करता जा रहा है। भाषा को लेकर शुरू हुए इस विवाद में रोज़ कई सितारे अपना पक्ष रख रहे है। 
Advertisement
आपको बता दे, सबसे पहले कन्नड़ स्टार किच्चा सुदीप ने कहा हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा नहीं है। जिसपर अजय देवगन ने रियेक्ट किया था वही अब इस कड़ी में सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है। अब हाल ही में एक इवेंट ने सोनू निगम ने इस विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है। 
उन्होंने कहा, तुम्हारे बाकी देशों से पंगे कम है जो तुम अपने देशों में पंगे खड़े कर रहे हो। बता दे, सोनू निगम ने एक इवेंट में शिरकत की। जिसमें उन्होंने कहा, ‘जहां तक मुझे नॉलेज है और जितना मैंने एक्सपर्ट से पूछा है। यह कहीं नहीं लिखा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है। हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। क्या आपको पता है कि तमिल सबसे पुरानी भाषा है। तमिल और संस्कृत के बीच भी यही झगड़ा रहता है। लेकिन तमिल इस दुनिया की सबसे पुरानी भाषा है।’
सोनू ने आगे कहा, ‘तुम्हारे बाकी देशों से पंगे कम है जो तुम अपने देशों में पंगे खड़े करो। ये डिस्कशन क्यों हो रहा? हमें करना ही क्यों है। तुम तमिलियन हो तुम हिंदी बोलो यह कहकर तुम अपने ही देश में दुश्मन खड़े कर रहो। कोई क्यों बोलेगा, जिसको जो बोलना है वो बोलेगा। हमारे कोर्ट की जजमेंट इंग्लिश में होती है। यह बहस ही गलत है। किसी पर कोई भाषा नहीं थोपना चाहिए।’
अब सोनू निगम के इस बयान से जहां एक तरफ ये लग रहा है कि वो नहीं चाहते की देश में कोई लड़ाई झगड़ा हो, वही दूसरी और उनका ये कहना कि ‘यह कहीं नहीं लिखा कि हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा है’ भाषा की इस कंट्रोवर्सी में आग में चिंगारी का काम कर सकता है। 
Advertisement
Next Article