For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

IT मंत्री ने दी गुड न्यूज़, भारत को जल्द मिलेगा अपना पहला सेमीकंडक्टर चिप

भारत को जल्द मिलेगी सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने दी खुशखबरी

07:46 AM Apr 10, 2025 IST | Shivangi Shandilya

भारत को जल्द मिलेगी सेमीकंडक्टर चिप, IT मंत्री ने दी खुशखबरी

it मंत्री ने दी गुड न्यूज़  भारत को जल्द मिलेगा अपना पहला सेमीकंडक्टर चिप

भारत के IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि देश अपना पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप इस साल के अंत तक तैयार कर लेगा। पांच यूनिट्स इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं और इसे टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान स्थित PSMC की सहायता से डेवलप किया जा रहा है। यह चिप गुजरात के धोलेरा फैब्रिकेशन प्लांट में बनाई जा रही है।

भारत के लोगों ले लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबर है कि भारत को अपना पहला सेमीकंडक्टर चिप मिलने वाला है। इसके लिए भारत सेमीकंडक्टर चिप को लेकर एक्शन मोड में है। इसी बीच भारत के IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि भारत अपना पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप इस साल के अंत तक तैयार कर लेगा.

पांच यूनिट्स काम कर रही

IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सेमीकंडक्टर चिप के प्रोडक्शन के लिए पांच यूनिट्स काम कर रही है। इससे जुड़ी तमाम काम भी अपने तय समय पर हो रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजना सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और ताइवान स्थित PSMC की सहायता से डेवलप किया जा रहा है। इस चिप को गुजरात के धोलेरा फैब्रिकेशन प्लांट में डेवलप किया जा रहा है।

सेमीकंडक्टर का काम क्या है?

सेमीकंडक्टर एक ऐसा पदार्थ है जो बिजली धाराओं को कंट्रोल करता है। कुछ परिस्थितियों में यह बिजली सप्लाई करने देता है। कुछ परिस्थितियों में नहीं, जिससे वे बिजली उपकरणों में करंट को कंट्रोल करने में सक्षम होते हैं। बता दें कि सेमीकंडक्टर चिप कई प्रकार की होती है। जैसे माइक्रोप्रोसेसर, मेमोरी चिप्स, ग्रैफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट आदि।

76 हजार करोड़ रूपये होंगे खर्च

जानकारी के लिए बताते चले कि जब भारत को अपना सेमीकंडक्टर चिप मिल जायेगा तब भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम रखेगी। सेमीकंडक्टर चीफ डेवलप करने में कई चुनिंदा देशों का नाम हमेशा आगे रहा है। इसी बीच भारत भी साल 2025 के अंत तक अपना पहला सेमीकंडक्टर चिप लांच करेगा। इसे डेवलप करने के लिए भारत सरकार ने साल 2021 में 76 हजार करोड़ रूपये का बजट पास किया था।

केंद्र सरकार ने तीन बड़ी परियोजनाओं को दी मंजूरी, PM मोदी ने की सराहना

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×