W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शख्स के पेड़ पर लात मारने से पैसों की हुई वर्षा, सच जान हो जाएंगे हैरान

08:44 AM Oct 23, 2023 IST | Pratibha
शख्स के पेड़ पर लात मारने से पैसों की हुई वर्षा  सच जान हो जाएंगे हैरान

हाल ही में सोशल मीडिया पर चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स सबसे पहले पेड़ को लात मारता है और जैसे ही वह शख्स लात मारता है। तुरंत पेड़ से नोटों की बारिश होने लगती है। जी हां, आपने सही पढ़ा। चलिए आगे जानते हैं पूरा मामला।

Advertisement

Advertisement

आपने तो वो पुरानी कहावत सुनी ही होगी। पैसे पेड़ पर नहीं उगते जी हां, जिसका इस्तेमाल आज के लोग भी अक्सर करते हुए नजर आ ही जाते हैं। जब फालतू की चीजों पर कोई पैसे खर्च करता है तो अक्सर यह कहावत सुनने को मिल ही जाती है। लेकिन क्या हो अगर यह कहावत असल में सच हो जाए? हालांकि आप से पहले ना तो यह कभी हुआ है और ना ही कभी किसी ने ऐसा होते हुए देखा है। हालांकि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पेड़ से पैसों की वर्षा हो रही है।

Advertisement

वीडियो में आप देख सकते हैं कि जब वह आदमी वहां से कुछ नोट लेकर चला जाता है तभी वहां एक और आदमी जाता है। उस पेड़ को लात मारता है। और नोट के गिरने की उम्मीद करता है लेकिन तभी उसके ऊपर पानी से भरा बाल्टी उड़ेल जाता है। यह देखकर पास खड़े एक आदमी हंसने लगते हैं। बता दें आदमी ने लोगों के साथ एक मजाक किया था। पेड़ पर एक आदमी पहल से बैठा हुआ था जो लात मारने पर पैसे गिरा रहा था। लोगों को लग रहा था कि पेड़ से पैसे गिर रहे हैं। यहां तक की बाल्टी का पानी भी उसी ने ही उड़ेला था।

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया की यूजर्स अब अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कमेंट्स बॉक्स में एक यूजर ने कहा, 'कि पीछे खड़े अंकल सोच रहे हैं कि अच्छा हुआ पहले ये गया वरना फालतू में मेरी बेइज्जती हो जाती।' ऐसे तमाम कमेंट आप कमेंट बाक्स में पढ़ने के लिए मिस जाएंगे।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×