टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

J&K : रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ‘इन्फैंट्री दिवस’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

05:38 AM Oct 27, 2022 IST | Shera Rajput

उल्लेखनीय है कि 26 अक्टूबर, 1947 को जम्मू-कश्मीर के तत्कालीन महाराजा हरि सिंह और भारत संघ के बीच विलय पत्र पर हस्ताक्षर होने के बाद इस पूर्व राज्य का भारत में आधिकारिक तौर पर विलय हुआ था। उसके बाद भारतीय सेना 27 अक्टूबर, 1947 को बडगाम हवाई अड्डे पर उतरी थी और इस दिन को ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।
इस ऐतिहासिक दिन को प्रदर्शित करने के लिए 1947 के कुछ प्रमुख दृश्यों को फिर दर्शाया जाएगा।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर में ‘‘इन्फैंट्री दिवस’’ की 75वीं वर्षगांठ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान सशस्त्र बलों के कई अन्य शीर्ष अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।’’
Advertisement
Next Article