Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

J&K: सांबा में BSF ने मार गिराए तीन घुसपैठिए, बरामद की 36 किलोग्राम ड्रग्स

जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल ) ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को मार गिराया

09:04 AM Feb 06, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल ) ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को मार गिराया

केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के सांबा में बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल ) ने अंतराष्ट्रीय सीमा पर तीन घुसपैठियों को मार गिराया। इन तस्करों के पास से 36 किलोग्राम मादक पदार्थ जब्त किया है। बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक एस पी एस संधू ने मीडिया को बताया कि सीमा सुरक्षा बल को देर रात ढाई बजे तस्करों की गतिविधि का पता चला। इसके बाद की गई गोलीबारी में पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्करों की मौत हो गई और उनके पास से नशीले पदार्थों के 36 पैकेट बरामद हुए। ऐसा संदेह है कि इन पैकेट में हेरोइन है। अधिकारी ने बताया कि ताजा जानकारी मिलने तक इलाके में तलाश अभियान जारी था।
Advertisement
हाल ही में पंजाब में भी मार गिराया था एक घुसपैठिया 
इस घटना से पहले गुरुवार को पंजाब के फ़िरोज़पुर जिले में भी भारत-पाक सीमा के पास बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था। इस  मामले के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि दो और तीन फरवरी की रात को सीमा सुरक्षा बल के एक जवान को कुछ संदिग्ध गतिविधि दिखी, जिसके बाद उसने अपने साथियों को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि जवानों द्वारा घुसपैठिए को चेतावनी दी गई लेकिन उसके बाद भी न रुकने पर जवानों ने उसे मार गिराया। 
पिछले माह सांबा सेक्टर में गिरफ्तार हुआ था पाकिस्तानी नागरिक 
पिछले महीने सांबा सेक्टर में ही एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि छह घंटे बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ फ्लैग मीटिंग करने के बाद उसे वापस भेज दिया गया।  
Advertisement
Next Article