For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu Weather : जम्मू में बारिश के साथ गिरे ओले, तेज आंधी से हुआ काफी नुकसान

11:41 AM Jun 06, 2024 IST
jammu weather   जम्मू में बारिश के साथ गिरे ओले  तेज आंधी से हुआ काफी नुकसान
Jammu Weather

Jammu Weather : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर में मौसम बदल गया है। जम्मू कश्मिर के कुछ इलाकों में दिनभर बारिश और शाम को तेज आंधी चली। तेज आंधी चलने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 15 जून तक कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे तो कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना दिख रही है। बुधवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकांश इलाकों में दिनभर बारिश और जम्मू संभाग में तेज आंधी चली। आंधी के बाद तेज बारिश और ओले बी गिरे। कठुआ जिले के हीरानगर में तेज आंधी से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।

Highlight : 

  • जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम
  • बारिश के साथ गिरे ओले
  • तेज आंधी से काफी नुकसान

हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 जून तक कई स्थानों पर बादल छाए रहेंगे तो कई स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना बन रही है। श्रीनगर व साथ सटे इलाकों में पहले तेज हवा चली और उसके बाद हल्की वर्षा शुरू हो गई जो रात देर तक जारी रही।

अधिकतम तापमान

जम्मू में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री रहा तो न्यूनतम 30.5 डिग्री दर्ज किया। कटड़ा का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 28.9, भद्रवाह का अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री रहा।

15 जून तक तापमान रहेगा सामान्य

जम्मू में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहा और श्रीगनर में सामान्य से कम रहा। जम्मू में न्यूनतम तापमान भी समान्य से ऊपर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र, के अनुसार 7-8 जून को कई स्थानों पर हल्की वर्षा, नौ से 15 जून तक हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान सामान्य रहेगा।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×