For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu Weather : मौसम का बदला मिजाज, बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत

09:17 AM Jun 16, 2024 IST
jammu weather   मौसम का बदला मिजाज  बूंदाबांदी से लोगों को मिली राहत
Jammu Weather

Jammu Weather : घाटी में काफी समय बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ दिनों से घाटी में मौसम पल-पल बदल रहा है। अब मानसून आने में ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 4-5 दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। फिलहाल सुबह से दोपहर तक गर्मी से बेचैन लोगों को दोपहर बाद गरज के साथ हो रही बूंदाबांदी राहत मिल रही है। हालांकि जम्मू के साथ-साथ कठुआ, सांबा, रियासी आदि जिलों में लू का प्रकोप जारी है। लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

Highlight : 

  • गरज के साथ हुई बूंदाबांदी से मिली राहत
  • घाटी में पल-पल बदल रहा मौसम
  • 4-5 दिनों में दस्तक देगा मानसून

घाटी में लोगों को गर्मी से मिली राहत

घाटी में काफी समय बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुछ दिनों से घाटी में मौसम पल-पल बदल रहा है। पूरे जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर चल रहा है। शनिवार को जम्मू संभाग में सबसे अधिक तापमान कठुआ जिले में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया। जम्मू में अधिकतम 43.0 जबकि न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं श्रीनगर में अधिकतम 28.1 जबकि न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री रहा।

गरज के साथ वर्षा होने के आसार

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मैदानी क्षेत्रों में लू का प्रकोप जारी रहेगा। 19 से 21 जून तक बादल छाएंगे। कई स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने के आसार हैं। 20 जून को प्री-मानसून की वर्षा होने की संभावना है। अमूमन जम्मू में 20 जून के आसपास स्थानीय वर्षा शुरू हो जाती है और 26 जून तक मानसून जम्मू पहुंचने का सामान्य समय है। शुक्रवार के मुकाबले तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यहां इतना रहा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भद्रवाह का तापमान 34.0 डिग्री, बटोत का तापमन 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं घाटी में गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस जबकि पहलगाम का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर समेत घाटी के अधिकांश इलाकों में सुबह से तेज धूप छाई रही, लेकिन दोपहर बाद कई इलाकों में गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ हद राहत मिली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×