For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Samba Blast : जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में हुआ बड़ा धमाका, 3 लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस-फॉरेंसिक टीम

03:58 AM May 28, 2024 IST

Mortar Shell Blast in Samba: खबर जम्मू-कश्मीर से है जहां सांबा जिले में ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट के कारन तीन लोग घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि खेत में अवशेष जलाने के दौरान आग लगने से जंग लगा मोर्टार शेल फट गया होगा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और अन्य सुरक्षाबल मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

खबर के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा में सोमवार रात खुले मैदान में एक संदिग्ध 'विस्फोट' हुआ जिसके कारण तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि घायलों की पहचान रमीत सिंह (70), सुरिया बीबी (54) और सिमरो देवी (73) के रूप में की गई है, जिनकी हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस ने कहा कि विस्फोट के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है।

आग लगने से हुआ विस्फोट
दरसल ये विस्फोट तब हुआ जब रात करीब सवा आठ बजे खारा मधाना गांव में कुछ किसान खेत में फसल के अवशेष जला रहे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आग लगने के कारण जंग लगा मोर्टार शेल फट गया होगा।पहले भी खेतों से मोर्टार के गोले बरामद हो चुके हैं।

क्या होता है ये मोर्टार शेल
मोर्टार एक तोपखाना हथियार है जो विस्फोटक गोले दागता है। इस गोले को बम (मोर्टार सेल) के रूप में जाना जाता है। उन्हें उन लक्ष्यों पर दागा जाता है जो करीब हैं, क्योंकि मोर्टार की लंबी दूरी नहीं होती है। इसमें एक छोटी बैरल होती है जो अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मोर्टार बम को कम गति से हवा में दागती है। शेल 5 मीटर त्रिज्या का विस्फोट उत्पन्न करता है जो प्रभाव के बिंदु से जितना दूर होता है उतनी ही कम क्षति पहुंचाता है। पूरी क्षति 2.5 मीटर के आंतरिक दायरे में होती है। यह पैदल सेना और निहत्थे वाहनों को मार सकता है। यह अन्य तोपखाने के गोले की तरह यह अप्रत्यक्ष आग है।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के खेतों और जंगलों में अक्सर मोर्टार शेल पाए जाते हैं। और जब भी भीसुरक्षाबलों को इसकी सूचना मिलती है तो सुरक्षाबल मौके पर पहुंचकर इन्हें डिफ्यूज करते हैं। मगर, कई बार ब्लास्ट होने और इसकी जद में आने से लोगों की जान चली जाती है। इससे पहले कई बार सांबा जिले में मोर्टार शेल मिलें हैं जिसे पुलिस और बम डिस्पोजल दस्ते ने मौके पर पहुंचकर मोर्टार को डिफ्यूज किया है।

Author Image

Shivam Kumar Jha

View all posts

Advertisement
×