टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जनक्रांति यात्रा 25 को होडल से करेंगे शुरुआात : दीपेन्द्र

NULL

02:20 PM Feb 21, 2018 IST | Desk Team

NULL

हिसार : हिसार में युवा आक्रोश सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि युवाओं में जोश और आक्रोश इस बात का संकेत है कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और प्रदेश का युवा अब जाग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में विकास शून्य पर है, कानून व्यवस्था तार तार हो चुकी है, समाज के हर वर्ग में हाहाकार मचा है और इन परिस्तिथियों में लोग भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के दस साल के कार्यकाल को याद कर रहे हैं और बदलाव का मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोबारा हरियाणा को भाईचारे विकास और खुशहाली के रास्ते में लाने के लिये हम सब को एक होकर लडऩा पड़ेगा और इसीलिए 25 फरवरी को भूपेन्द्र सिंह हुड्डा जनक्रांति यात्रा की शुरुआात होडल से करेंगे और सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें और उनका साथ दें।

Advertisement

सांसद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हुड्डा सरकार के कार्यकाल में हरियाणा भाईचारे की नींव पर तेजी से विकास की राह पर चल रहा था जिसपर भाजपा ने ब्रेक लगाने का काम किया है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने लगभग चार साल के कार्यकाल में प्रदेश को विकास की पटरी से उतारने के साथ साथ हरियाणा को तीन बार हिंसा की आग में जलाने का काम किया है जिसमें रिकॉर्ड जम्मू कश्मीर से भी ज्यादा 75 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है।

जो प्रदेश हुड्डा सरकार के कार्यकाल में प्रति व्यक्ति आय, प्रति व्यक्ति निवेश और खेलों में नम्बर वन होता था आज वही हरियाणा अपराध में नम्बर वन बन गया है। भाजपा की ही देन है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध में अब हरियाणा देश मेें सबसे आगे हो गया है। उन्होंने पूछा कि जब पराली जलाने के लिए किसान पर जुर्माना और गांव का सरपंच सस्पेंड किया जा सकता है तो प्रदेश को हिंसा की आग में जलाने के लिए मुख्यमंत्री समेत पूरा मंत्रिमंडल क्यों नहीं सस्पेंड हो सकता।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

– राज पराशर

Advertisement
Next Article