Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Janmashtami Wishes: अपने करिबियों और रिश्तेदारों को जन्माष्टमी पर भेजें ये शुभकामनाएं

08:32 AM Aug 26, 2024 IST | Ritika Jangid

Janmashtami Wishes: 26 अगस्त को देश भर में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। कृष्णाष्टमी का दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। वासुदेव का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में आधी रात्री को हुआ था। इस दिन कृष्ण के भक्त व्रत रखते हैं। मंदिरों को बहुत सुंदर सजाया जाता है। लोग अपने घर में मिठाई बनाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे राधा-कृष्ण के बाल रूप में श्रृंगार करते हैं। इसके अलावा कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान कृष्ण की जीवन लीला को दर्शाया जाता है।

Advertisement
Source-Google Images

Janmashtami Wishes: जन्माष्टमी का त्योहार देश के हर कोने में बड़े उत्साह से मनाया जाता है। कई झांकियां निकाली जाती है, तो कहीं दही हांडी का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। हर मंदिर में पूजा और दर्शन करने के लिए भक्तों को लंबी कतारें लगी होती हैं। जन्माष्टमी (Janmashtami Wishes) की इस पावन अवसर पर अगर आप अपनों से दूर बैठें तो उन्हें जन्माष्टमी के शुभकामनाएं देने के लिए इन मैसेज को भेज सकते हैं।

जन्माष्टमी पर करिबियों को भेजें ये शुभकामनाएं

भगवान कृष्ण के जन्म का जश्न मनाएं, जो अपनी चंचल शरारतों से सभी को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।।

जो सदैव नाम जपे राधा-राधा। उसका होगा उद्धार। क्योंकि यही है वो नाम जिससे श्रीकृष्ण को है बहुत प्यार। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं ।।

नटखट नंद लाल आपको हमेशा खुशियां। स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें और आपको कृष्ण चेतना में शांति मिले। राधे कृष्ण! जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।।

मथुरा में जन्म हुआ, वृंदावन में पालन। दुष्टों का संहार किया, फैलाया चारों तरफ उजाला। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।।

श्री कृष्ण की लीला, उनकी मुरली। और उनका प्रेम आपके जीवन को उज्जवल बनाएं, जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।।

राधा की भक्ति, मधुर मुरली की मिठास। माखन का स्वाद और ब्रज की गोपियों का रास। आइए मिलके बनाते हैं श्री कृष्ण जन्माष्टमी को खास, कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।।

आपको भगवान कृष्ण के प्रति भक्ति और प्रेम से भरी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं। उनकी दिव्य उपस्थिति हमेशा आपके जीवन को रोशन करे।।

भगवान कृष्ण आपके और आपके प्रियजनों के जीवन को प्रेम, आनंद, शांति और समृद्धि से भरें। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

कृष्ण की लीला, । उनकी मुरली, । और उनका प्रेम आपके जीवन को उज्जवल बनाएं। जन्माष्टमी की ढेरों शुभकामनाएं।।

कष्ण जन्मोत्सव के शुभ मौके पर। दिल से यही दुआ है आपके लिए। भगवान कृष्ण की कृपा सदा बनी रहे। आपके और आपके पूरे परिवार के ऊपर। कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई।।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article