W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Japan Earthquake: जापान में अब तक 155 बार भूकंप के झटके, मरने वालों की संख्या हुई 30

01:55 PM Jan 02, 2024 IST | Yogita Tyagi
japan earthquake  जापान में अब तक 155 बार भूकंप के झटके  मरने वालों की संख्या हुई 30
Japan Earthquake
Advertisement

Japan Earthquake: मध्य जापान और आसपास के क्षेत्र में आए भीषण भूकंप के कारण इशिकावा प्रान्त में मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। जापान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी क्योडो ने मंगलवार को स्थानीय अधिकारियों के हवाले से यह खबर दी। एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित इशिकावा प्रान्त में इमारतों के ढहने और आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। अन्य नगर पालिकाओं में भी क्षति की रिपोर्ट है। फंसे हुए लोगों के बारे में जानकारी मिली है कि ढही या क्षतिग्रस्त इमारतों के कारण निगाटा, टोयामा, फुकुई और गिफू प्रान्तों में लोग घायल हुए हैं।

  • जापान में आए भूकंप के कारण इशिकावा में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है
  • प्रभावित इशिकावा में इमारतों के ढहने और आग लगने से कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है
  • अन्य नगर पालिकाओं में भी क्षति की रिपोर्ट है
  • जापान के PM ने कहा कि सरकार प्रभावित लोगों को लगातार सहायता प्रदान कर रही है

भूकंप से प्रभावित लोगों को दी जा रही सहायता

 

भूकंप से प्रभावित लोगों के बचाव को समय के खिलाफ लड़ाई बताते हुए, जापान प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा कि सरकार ने पहले ही प्रभावित क्षेत्रों में आत्मरक्षा बलों के जवानों को भेज दिया है और उन्हें लगातार सहायता प्रदान की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप में सोमवार को शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इनमें से प्रमुख प्रारंभिक तीव्रता 7.6 तक थी। जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर इसे 2024 नोटो प्रायद्वीप भूकंप का नाम दिया है। जापान में सोमवार से अब तक 155 बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×