Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जापान ने उरुग्वे को बराबरी पर रोका

कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरूग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक एक अंक हासिल किया।

07:38 AM Jun 22, 2019 IST | Desk Team

कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरूग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक एक अंक हासिल किया।

पोर्टो अलेग्रे : कोजी मियोशी के दो गोल की मदद से जापान ने कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को यहां उरूग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रा खेलकर अंक एक अंक हासिल किया। मियोशी के दो गोल से जापान ने दो बार बढ़त हासिल की लेकिन उरूग्वे लुई सुआरेज के पेनल्टी पर किये गये विवादास्पद गोल तथा जोस गिमिनेज के दूसरे हाफ के गोल से बराबरी करने में सफल रहा। 
Advertisement
इस ड्रा का मतलब है कि जापान के ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना खत्म नहीं हुई है। उसे अभी इक्वेडर से अपना आखिरी मैच खेलना है। उरूग्वे ने क्वार्टर फाइनल में जगह सुनिश्चित करने का मौका गंवाया। उसका सामना उस जापान से था जिसे पहले मैच में चिली ने 4-0 से हराया था। 
उरूग्वे ने इक्वेडर को करारी शिकस्त देकर शुरुआत की थी। जापान ने 25वें मिनट पहला गोल किया। मियोशी ने गाकू शिबासाकी के पास पर यह गोल दागा लेकिन जापान की खुशी ज्यादा देर तक नहीं रही तथा उरूग्वे ने वीएआर की मदद से मिली पेनल्टी से चार मिनट बाद बराबरी का गोल कर दिया।

Advertisement
Next Article