टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

2023 महिला फुटबॉल विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी वापस लेगा जापान: रिपोर्ट

जापान के हटने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी का रास्ता साफ हो जाएगा। इस दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे। जापान की दावेदारी दूसरे जबकि कोलंबिया की तीसरे स्थान पर आंकी गई थी। फीफा को गुरुवार को विजेता के नाम की घोषणा करनी है।

12:26 AM Jun 23, 2020 IST | Desk Team

जापान के हटने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी का रास्ता साफ हो जाएगा। इस दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे। जापान की दावेदारी दूसरे जबकि कोलंबिया की तीसरे स्थान पर आंकी गई थी। फीफा को गुरुवार को विजेता के नाम की घोषणा करनी है।

जापान फुटबॉल संघ (जेएफए) के 2023 महिला विश्व कप की मेजबानी की दावेदारी से हटने की संभावना है। जापान की लोकल समाचार एजेंसी में छपी रिपोर्ट में हटने की प्रक्रिया लंबित होने की जानकारी दी गई है। खबर में जेएफए के सूत्रों का हवाला दिया गया है।
जापान के हटने से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त दावेदारी का रास्ता साफ हो जाएगा। इस दावेदारी को इस महीने की शुरुआत में फीफा से सर्वश्रेष्ठ आकलन अंक मिले थे। जापान की दावेदारी दूसरे जबकि कोलंबिया की तीसरे स्थान पर आंकी गई थी। फीफा को गुरुवार को विजेता के नाम की घोषणा करनी है।
जेएफए ने हालांकि इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की दावेदारी को संभावित पांच में से 4.1 अंक मिले थे जबकि जापान की बोली को 3.9 अंक दिए गए थे। कोलंबिया को 2.8 अंक मिले थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article