देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां धीरे धीरे करकर अपने उम्मीदवारों बका एलान कर रही है इसी बीच जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी ने लोकसभा की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसमें बिजनौर सीट से चंदन चौहान को टिकट दिया गया है। वहीं, बागपत सीट से राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया गया है। विधान परिषद के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया है। योगेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया है।
Highlights
बागपत को आरएलडी का गढ़ माना जाता है। बागपत जिले में विधानसभा की 3 सीटें हैं। साल 2012 में 2 सीट पर बीएसपी और 1 सीट पर आरएलडी जीती थी। वहीं 2017 में 2 सीट पर बीजेपी और 1 सीट पर आरएलडी को जीत मिली थी। बाद में आरएलडी विधायक भी बीजेपी में शामिल हो गये थे। जिले की छपरौली सीट आरएलडी का गढ़ है। छपरौली सीट का प्रतिनिधित्व चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह कर चुके हैं। बागपत लोकसभा से बीजेपी के सत्यपाल सिंह सांसद हैं। चौधरी अजीत सिंह ने कई बार बागपत लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज में बागपत को कई सौगातें मिलीं। यहां ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे,दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात मिली। इसके अलावा अक्टूबर 2023 में सीएम योगी ने 351 करोड़ रुपये की 311 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। जिले की रमाला चीनी मिल की क्षमता बढ़ाकर दोगुना कर दी गई। वहीं दिल्ली-मेरठ के बीच सैटेलाइट सिटी के तौर पर स्थापित किया जा रहा है। बता दें कि 114 निवेशकों ने बागपत में 17 हजार करोड़ के निवेश का MoU किया है।