Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

NDA में नहीं थम रही रार, बिहार को विशेष दर्जा देने की मांग पर अड़ी JDU, जायसवाल बोले- प्रावधान ही...

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही।

04:37 PM Jan 23, 2022 IST | Desk Team

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही।

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर राज्य में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही। बिहार भाजपा के अध्यक्ष एवं सांसद संजय जायसवाल ने रविवार को यहां तक कह दिया कि देश में विशेष राज्य का दर्जा देने का प्रावधान ही नहीं रह गया। उन्होंने आंध्र प्रदेश के हुए बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा कि जब आंध्र और तेलंगाना का बंटवारा हुआ तब केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा देने की बात कही थी।
Advertisement
जायसवाल ने किया आंध्र प्रदेश के बंटवारे का जिक्र 
जायसवाल ने कहा कि बाद में इस मुद्दे पर कांग्रेस सरकार ने संसद में ही वादा किया लेकिन वह उसे पूरा नहीं कर सकी। उस समय आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने राष्ट्रीय विकास आयोग को भेज दिया था। उन्होंने 14वें वित्त आयोग के प्रावधानों का जिक्र करते हुए कहा कि 14वें वित्त आयोग ने जो निर्णय लिया है उसमें देश में विशेष राज्य का प्रावधान समाप्त हो गया है। न सिर्फ बिहार बल्कि देश के कई अन्य राज्य भी विशेष राज्य के दर्जे की मांग करते रहे हैं।
JDU के राष्ट्रिय अध्यक्ष को दिया ये सुझाव 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राजग के घटक जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को सुझाव देते हुए कहा कि बिहार के साथ ही झारखंड, छतीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना आदि कई राज्य विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं। ऐसे में सिंह को चाहिए कि वह उन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलें और इस विषय पर उनका समर्थन लें। उन्होंने कहा कि हमें खुशी होगी कि बिहार को जितना ज्यादा मिले और यदि सिंह उस शिष्टमंडल में भाजपा के नेताओं को भी ले जाना चाहें तो हम भी जाने के लिए तैयार हैं।
JDU ने की केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग
जदयू की ओर से हाल के दिनों में कई बार केंद्र से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह ने शनिवार को भी इसके पक्ष में बयान दिया था। वहीं, सत्तारूढ़ भाजपा ने इस मुद्दे पर न तो जदयू की मांग का विरोध किया है और न ही खुलकर समर्थन। वहीं, मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने जदयू के सुर में सुर मिलाकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए केंद्र पर दवाब बनाने की मांग की है।

बिहार विधान परिषद चुनाव में वीआईपी को नहीं मिलेगी एक भी सीट: भाजपा

Advertisement
Next Article