For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

07:32 AM Oct 21, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

jharkhand assembly elections  झारखंड चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की पहली लिस्ट  21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

Jharkhand Assembly Elections: झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां जोरों-शोरों तैयारियां कर रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने सोमवार को 13 जिलों की 21 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने पहली सूची में पांच महिलाओं को टिकट दी है। जिसमें महगामा से दीपिका पांडे सिंह तो बड़कागांव से अम्बा प्रसाद साहू को चुनावी मैदान में उतारा है।

CEC की बैठक में शामिल हुए दिग्गज नेता

कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की। पार्टी मुख्यालय में आयोजित सीईसी की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो और झारखंड से जुड़े कुछ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद जारी की गई लिस्ट

वहीं, उम्मीदवारों में प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह सूची जारी की गई। रामेश्वर उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। अजय कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×