Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jharkhand: BJP ने बाबूलाल मरांडी को बनाया नेता प्रतिपक्ष, चंपई सोरेन ने दी शुभकामनाएं

बाबूलाल मरांडी बने झारखंड विधानसभा में BJP विधायक दल के नेता

11:53 AM Mar 06, 2025 IST | Neha Singh

बाबूलाल मरांडी बने झारखंड विधानसभा में BJP विधायक दल के नेता

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मौके पर चंपई सोरेन ने उन्हें बधाई दी। मरांडी ने पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा का आभार जताया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और झारखंड की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष जारी रखने का वादा किया।

झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उन्हें बधाई दी। इस नई जिम्मेदारी के लिए चुने जाने के बाद बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार जताया। साथ ही, उन्होंने पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद के लक्ष्मण का भी धन्यवाद किया।

पूरी मेहनत करूंगा- मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा, “जो भी जिम्मेदारी दी गई है, मैं अपनी पूरी मेहनत से निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करने के लिए हमेशा काम करूंगा और सभी को साथ लेकर चलने की कोशिश करूंगा। सदन के अंदर और बाहर, दोनों जगह नेतृत्व करने का प्रयास करूंगा।”

मरांडी ने आगे कहा, “झारखंड की समस्याओं को लेकर हम सरकार से संघर्ष जारी रखेंगे। पार्टी के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिलता रहेगा। इस चुनाव में जो कमियां रही हैं, उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे।”

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से बाबूलाल मरांडी को नेता चुना गया। उन्होंने कहा, “मरांडी जी ने झारखंड के लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए संघर्ष किया है। उनके नेतृत्व में बीजेपी के विधायक झारखंड के हितों की रक्षा करेंगे और पीएम मोदी के ‘विकसित झारखंड’ के लक्ष्य को पूरा करेंगे।”

पेंशन के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में तकरार, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट

झारखंड की राजनीति में बड़ा नाम हैं बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी झारखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा हैं। वे झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे और 2000 से 2003 तक इस पद पर रहे। उन्होंने 1998 में पहली बार लोकसभा चुनाव जीता और केंद्रीय पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्री भी बने। 2004, 2006 और 2009 में भी सांसद चुने गए। अब, एक बार फिर वे झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता के रूप में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

झारखंड में 100 करोड़ के गबन पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने ही सरकार को घेरा

Advertisement
Advertisement
Next Article