टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जींद में भाजपा रैली के विरोध में रहा चहुंओर शोर

NULL

02:43 PM Feb 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

जींद : भाजपा की युवा हुंकार रैली को विकास विरोध करार देकर गुरूवार को कांग्रेस, इनेलो, आम आदमी पार्टी, जाट संगठनों, आंगनवाड़ी वर्करों और दलितों ने काले झंडे उठाकर विरोध में मोर्चा खोला। रैली में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान विरोध करने वाले लोगों के सामने चीन की दीवार बनकर खड़े हो गए और जिस-जिस ने भी विरोध में स्वर उठाकर हाथों में काले झंडे थामे,उनको दबोच लिया गया। भाजपा की इस रैली के विरोध में अपने कार्यकत्र्ताओं के काफिले के साथ जब कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर गोहाना रोड़ से कांग्रेस भवन की तरफ जा रहे थे, तो उनको लघुसचिवालय के नजदीक रोक कर गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पुलिस ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और वहां मौजूद प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सहवाग, प्रदेश सचिव धर्मपाल कटारिया, जिला कार्यालय प्रभारी रघुबीर भारद्वाज, धर्मबीर जैजैवंती, रामकरण दास मंगला, विकास पोडिय़ा, अजमेर रेढू समेत दर्जनों कांग्रेसी नेताओं को गाड़ी में बिठाकर हिरासत में ले लिया। कांग्रेसी नेताओं ने पुलिस की इस ज्यादती को लोकतंत्र के खिलाफ बड़ा प्रहार करार दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के दौरान अमित शाह का जींद आगमन पर विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने कहा कि प्रदेश को तीन साल के कार्यकाल में 3 बार जलवाने वाली हरियाणा की भाजपा सरकार को रैली करना तो दूर सत्ता मेंं भी बना रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस रैली के मार्फत जनता के करोड़ों रूपयों को पानी की तरह बहाया गया है। भ्रष्टाचार से दूर रहने का दावा करने वाली भाजपा पार्टी ये बताएं कि उनके पास प्रदेश में 17 कार्यालय खोलने के लिए धनराशि कहां से आई। भाजपाई इस रैली के मार्फत केवल लोगों को ठगने आएं है। सरकार की नीतियों के विरोध में कर्मचारी, किसान, दलित सड़कों पर उतरा हुआ है। अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से रोष जता रही बहू-बेटियों को जबरन पकड़ा जा रहा है। इस रैली के मार्फत प्रदेश में भयावह माहौल बनाकर मुख्यमंत्री जिस तरह से पुन: सत्ता पाने का सपना देख रहे है, वह किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होगा। प्रदेश के लोग भाईचारा खराब करने वाली इस सरकार को समय आने पर माकुल जवाब देगी।

कांग्रेस नेता प्रमोद सहवाग ने अमित शाह के जींद आगमन का विरोध जताते हुए कहा कि भाजपा की जुमलों की सरकार ने जींद के विकास के लिए जींद मेडिकल कालेज सहित अन्य सभी घोषणाओं पर अब तक काम शुरू नही किया है इसलिए भविष्यमें भी जींद आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कड़ा विरोध किया जाएगा। कांगे्रस प्रदेशाध्यक्ष को बीच सड़क दबोचने के बाद पुलिस बल कांग्रेस भवन पहुंचा और वहां विरोध के लिए निकल रहे धर्मपाल कटारिया समेत दूसरे कांग्रेसियों को भी हिरासत में लिया। धर्मपाल कटारिया ने कहा कि अपनी कारगुजारियों को दबाने के लिए भाजपा दमनकारी नीतियों पर चल पड़ी है। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी रघुबीर भारद्वाज ने कहा कि अमित शाह की हुंकार रैली पूरी तरह से फ्लाप रही। आधे से अधिक कुर्सियां खाली रही। प्रदेश की जनता में विकास नहीं होने के कारण रोष था। इसी कारण इस रैली में लोगों ने भाग नहीं लिया।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।

– संजय शर्मा

Advertisement
Next Article