For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जजपा ने हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा

09:50 PM Mar 26, 2024 IST | Deepak Kumar
जजपा ने हरियाणा में लोकसभा की 10 सीट पर चुनाव लड़ने की घोषणा

हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने के कुछ दिन बाद, अजय चौटाला के नेतृत्व वाली पार्टी ने मंगलवार को घोषणा की कि वह हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने एक बयान में कहा कि यह निर्णय दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक में लिया गया। दिल्ली में हुई पीएसी की बैठक में लोकसभा चुनाव से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

  • 10 सीट के लिए लोकसभा चुनाव सात चरण के आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को
  • आम चुनाव के लिए हरियाणा में दो लोकसभा सीट की मांग
  • यह निर्णय दिल्ली में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में लिया गया

 

10 लोकसभा सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला की अध्यक्षता में हुई बैठक में हरियाणा के प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ नाम छांटे गए। बयान में कहा गया है कि बैठक में कुछ सदस्यों ने सुझाव दिया कि पार्टी को हरियाणा के अलावा चंडीगढ़ की लोकसभा सीट पर भी चुनाव लड़ने की संभावना तलाशनी चाहिए। पीएसी ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की और विभिन्न मापदंडों पर उनका मूल्यांकन किया।

10 सीट के लिए लोकसभा चुनाव सात चरण के आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को

हरियाणा की सभी 10 सीट के लिए लोकसभा चुनाव सात चरण के आम चुनाव के छठे चरण में 25 मई को होंगे। भाजपा ने पहले ही सभी 10 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। बयान में कहा गया है कि पीएसी की बैठक में यह सुझाव दिया गया कि जजपा को चंडीगढ़ संसदीय सीट पर भी चुनाव लड़ना चाहिए, जिस पर पार्टी नेतृत्व ने संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया।

आम चुनाव के लिए हरियाणा में दो लोकसभा सीट की मांग

बैठक में मौजूद लोगों में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह भी शामिल थे। अजय चौटाला ने हाल ही में कहा था कि उनकी पार्टी ने आम चुनाव के लिए हरियाणा में दो लोकसभा सीट की मांग की थी, लेकिन भाजपा ने इससे इनकार कर दिया। उनका यह बयान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन टूटने और भाजपा द्वारा मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद आया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×