Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जोधपुर हिंसा : पुलिस ने अब तक 211 लोगों को किया गिरफ्तार, तनाव कम करने के लिए समुदायों की हुई बैठक

पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। लाथेर ने कहा कि, पुलिस लोगों में सद्भावना पैदा करने के लिए शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

03:51 PM May 05, 2022 IST | Desk Team

पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। लाथेर ने कहा कि, पुलिस लोगों में सद्भावना पैदा करने के लिए शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं।

राजस्थान के जोधपुर जिले में सोमवार रात धार्मिक झंडा फहराने को लेकर शुरू हुए विवाद में पुलिस ने अब तक 211 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी राज्य के पुलिस महानिदेशक एम. एल. लाथेर ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव उपाय कर रही है। लाथेर ने कहा कि, पुलिस लोगों में सद्भावना पैदा करने के लिए शांति समिति की बैठकें भी आयोजित की जा रही हैं। अब तक पकड़े गए 211 में से 191 को धारा 151 के तहत और 20 को अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा, 19 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, जिनमें चार पुलिस द्वारा और 15 आम जनता द्वारा दर्ज कराई गई है।
छात्रों को परीक्षा देने की दी जा रही है अनुमति
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि डीजीपी के अनुसार आम जनता से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में तुरंत स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई है। इस बीच, राज्य सरकार ने शहर के दस थानों में लगाए गए कर्फ्यू को 6 मई की मध्यरात्रि तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने कहा कि, इंटरनेट सेवाएं भी अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। डीजीपी ने कहा कि, एहतियात के तौर पर कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है, जिन छात्रों को परीक्षा देने की जरूरत है, उन्हें अनुमति दी जा रही है। बुधवार को कमिश्नरेट कोर्ट आधी रात तक खुला रहा और 60 लोगों को जमानत दे दी।
Advertisement

तनाव को कम करने के लिए दो समुदायों के बीच हुई बैठक
अधिकारी ने बताया कि, तनाव को कम करने के लिए दो समुदायों की एक बैठक बुलाई गई, जिसके दौरान दोनों समुदाय शांति बनाए रखने पर सहमत हुए हैं। बैठक में भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास ने निर्दोष लोगों की रिहाई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बैठक का बहिष्कार किया और धरना और उपवास की चेतावनी दी। हालांकि, प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों को रिहा करने के आश्वासन के बाद भाजपा ने गुरुवार से शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन और उपवास कार्यक्रम को रद्द कर दिया है।

Advertisement
Next Article