टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Delhi-Nuh पुलिस का संयुक्त अभियान सफल, मुठभेड़ में घायल हुआ बदमाश

12:10 PM Feb 27, 2024 IST | Yogita Tyagi

हरियाणा के नूह में Delhi-Nuh पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया। दिल्ली पुलिस विशेष प्रकोष्ठ और हरियाणा पुलिस के इस संयुक्त अभियान के दौरान कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद नूंह से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

आरोपी की हुई पहचान

Advertisement

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान शाकिर उर्फ जानू के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि शाकिर मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि वह मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी दिल्ली और हरियाणा पुलिस के संयुक्त दल ने उसे रोका।

हेड कांस्टेबल की हत्या का लगा आरोप

अधिकारी ने बताया कि शाकिर पर दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल की हत्या और हरियाणा के एक विधायक के आवास पर गोलीबारी में शामिल होने का आरोप है। अधिकारी ने बताया कि उसे दिल्ली में दो मामलों में भगोड़ा अपराधी भी घोषित किया गया था और उसकी गिरफ्तारी के लिए 10,000 रुपये का इनाम रखा गया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article