Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

राज्यसभा में सदन के नेता के तौर पर जेपी नड्डा किए गए नियुक्त

07:15 PM Jun 24, 2024 IST | Shubham Kumar

जेपी नड्डा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किया गया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जारी की गयी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को संसद के उच्च सदन राज्यसभा में नेता सदन बनाया गया है।

Highlights:

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री नड्डा को पीयूष गोयल की जगह यह जिम्मेदारी दी गयी है क्योंकि श्री गोयल हाल ही में हुए चुनाव में जीत के बाद लोकसभा के सदस्य चुने गये हैं।

पिछले साल ही जेपी नड्डा राज्य सभा के लिए हुए थे नामित

श्री नड्डा ( JP Nadda ) को गत फरवरी में एक बार फिर से राज्यसभा के लिए चुना गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में पहले से ही नेता विपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। यह संयोग ही है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही अध्यक्ष राज्यसभा के सदस्य हैं और सदन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

Advertisement

उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है। गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं। नड्डा के अलावा उच्च सदन के 11 अन्य सदस्य हैं जो केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्य हैं।

कांग्रेस ने जेपी नड्डा को दी बधाई

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने नड्डा ( JP Nadda ) को उनकी नयी जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह सदन में विपक्ष की आवाज को समायोजित करेंगे। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘जे पी नड्डा जी को राज्यसभा में सदन का नेता बनाए जाने पर बधाई। जैसा कि वेंकैया नायडू (पूर्व उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के पूर्व सभापति) ने कहा था- यदि सदन के नेता समायोजित कर सकते हैं तो विपक्ष सहयोग कर सकता है।’’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article