टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

जंगल का खौफनाक नजारा! एक मगरमच्छ ने दूसरे को बनाया अपना शिकार, वीडियो देख कांप जाएंगे आप

07:00 AM Aug 05, 2024 IST | Simran Sachdeva

Jungle video viral : सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं जो आपको हंसा-हंसा कर लोटपोट कर देंगे या फिर हैरानी में डाल देंगे। इसके अलावा, पशु-पक्षियों के अनोखे और अद्भुत वीडियो भी लोगों को खूब पसंद आते हैं, जिस देखते वक्त नजर उनसे हटती ही नहीं हैं। लेकिन अब जो खौफनाक वीडियो वायरल (Jungle video viral)  हो रहा है, उसे देख आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे। जिसमें एक भूखे मगरमच्छ ने अपने ही साथी मगरमच्छ को अपना निवाला बन लिया।

Advertisement

मगरमच्छ का निवाला बना दूसरा मगरमच्छ

Courtesy : @AMAZlNGNATURE

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मरा हुआ मगरमच्छ पानी के सतह के ऊपर तैर रहा है। वीडियो (Jungle video viral) में कुछ देर बाद एक और मगरमच्छ उस मगरमच्छ को अपने जबड़े दबाए हुए पानी में लगचता हुआ नज़र आ रहा है। वीडियो को देखने पर साफ हो जाता है कि एक मगरमच्छ ने ही दूसरे मगरमच्छ का शिकार किया है। सोशल मीडिया पर ये वीडिया खूब वायरल हो रहा है।



1.8 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

वीडियो को एक्स पर नेचर इज अमेजिंग @AMAZlNGNATURE के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो (Jungle video viral) के कैप्शन में लिखा है, “मुझे इसकी उम्मीद नहीं थी।” वीडियो को अब तक 1.8 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। 74 हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक भी किया है। इसके साथ ही, वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ इस तरह का नजारा जंगल में काफी कम देखने को मिलता है.’ वहीं किसी दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ इनकी लड़ाई बड़ी भंयकर हुई होगी.’ अन्य यूजर ने लिखा, ‘ ये शिकारी चतुर है… केवल भोजन ही नहीं, भविष्य में शिकारियों के कॉम्पिटीशन को भी का खात्मा कर रहा है’

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article