Kajari Teej 2025: कब है कजरी तीज व्रत? शुभ मुहूर्त से लेकर महत्व तक; जानें सबकुछ यहां
Kajari Teej 2025: महिलाओं के लिए विशेष दिन यानी कजरी व्रत बेहद पास है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा करती हैं। इस पर्व के पीछे बहुत कहानियां भी है। जो इस त्योहार को एक अनूठी आध्यात्मिक पहचान देता है। इस पर्व को करने से महिलाओं का सौभाग्य और दांपत्य जीवन सुखी से भरा रहता है। हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब है कजरी तीज और क्या है पूजा करने का शुभ मुहूर्त।
Kajari Teej Kab Hai (कब है कजरी तीज?)
12 अगस्त दिन मंगलवार यानी कल कजरी तीज का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस त्योहार को भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। कजरी तीज का व्रत हर साल पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है।
Kajri Teej Meaning (कजरी तीज का अर्थ)
कजरी तीज, जिसे कज्जली तीज या सातुड़ी तीज के नाम से भी जाना जाता है, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला एक हिंदू त्योहार है। यह त्योहार मुख्य रूप से महिलाएं करती है, जो अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं। कजरी तीज हरियाली तीज के लगभग 15 दिन बाद मनाई जाती है।
Kajari Teej Ka Mahatva (कजरी तीज महत्व)
कजरी तीज, जिसे कजली तीज या सातूड़ी तीज भी कहते हैं, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। यह त्यौहार विशेष रूप से उत्तर भारत: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और राजस्थान में प्रसिद्ध है. इस दिन सुहागिन महिलाएं विशेष रूप से हरी साड़ी, हरी चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी और मेहंदी समेत सोलह श्रृंगार करती हैं। विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख‑शांति की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव‑देवी पार्वती की पूजा करती हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में कजरी‑गायन और “जरई खोंसना” जैसे लोक‑रसमें भी इस पर्व की सांस्कृतिक पहचान हैं.
Kajri Teej Vrat Kab Rakhen (शुभ मुहूर्त)
बता दें कि कजरी तीज की तिथि सोमवार को सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 अगस्त को सुबह 8:40 बजे समाप्त होगी। चतुर्थी तृतीया तिथि 12 अगस्त को सूर्योदय तक रहेगी, इसलिए उदयातिथि के अनुसार, कजरी तीज का त्योहार 12 अगस्त को मनाया जाता है। इस बार कजरी तीज के दिन सुकर्मा योग और सर्वार्थ सिद्धि योग मनाया जाएगा।
ये भी पढ़ें : Radha Ashtami 2025 Kab Hai? जानें डेट और शुभ मुहूर्त