For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

MP विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर भड़के कमलनाथ, कही ये बड़ी बात

04:57 PM Dec 19, 2023 IST | Prateek Mishra
mp विधानसभा से नेहरू की तस्वीर हटाने पर भड़के कमलनाथ  कही ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर की कुर्सी के पीछे महात्मा गांधी के साथ लगी देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की छोटी मानसिकता करार दिया है।

HIGHLIGHTS 

  • नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय: कमलनाथ
  • 'जानबूझकर पं. नेहरू का चित्र हटाया गया', कमलनाथ का आरोप
  • 'प्रदेश में डॉ. अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए', कमलनाथ की मांग

कमलनाथ ने X पर लिखा, मध्य प्रदेश विधानसभा से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मैं विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र लगाने का स्वागत करता हूं। बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा में सम्मानित स्थान पर लगाया जा सकता था। लेकिन, जानबूझकर पं. नेहरू का चित्र हटाया गया।

उन्होंने पूर्व में अपनी ओर से कही गई बात का जिक्र करते हुए कहा, मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बाबा साहेब अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा सरकार को अगर वास्तव में डॉ. अंबेडकर का सम्मान करना होता तो वह भी प्रदेश में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने की पहल करती, न कि पं. नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती। कमलनाथ ने मांग रखी कि मध्य प्रदेश विधानसभा में पंडित नेहरू का चित्र ससम्मान लगाया जाए और प्रदेश में डॉ. अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×