Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार-यूपी के लोगों की भावना को ठेंस पहुंचाने हेतु माफी मांगे कमलनाथ : नित्यानंद राय

कांग्रेस के नेताओं द्वारा बिहार को अपमानित किये जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बिहारवासियों से सार्वजानिक माफी मांगनी चाहिए।

06:47 PM Dec 19, 2018 IST | Desk Team

कांग्रेस के नेताओं द्वारा बिहार को अपमानित किये जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बिहारवासियों से सार्वजानिक माफी मांगनी चाहिए।

पटना : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने कहा है कि कांग्रेस की राजनीति की मूल विचारधारा जातिवाद और क्षेत्रवाद पर आधारित है, इसके बिना वो राजनीति नहीं कर सकती है। यही कारण है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ विद्वेषपूर्ण एवं भडक़ाने वाले बयान दे दिए। यही नहीं कालांतर में भी कांग्रेस के लोगों के द्वारा बिहारवासियों के खिलाफ इस तरह के बयान दिए जाते रहे हैं और उसी परंपरा का निर्वहन कमलनाथ ने भी किया है।

श्री राय ने ट्वीट कर भी लिखा है कि बिहार के लोगों पर कांग्रेस नेता कमलनाथ का बयान घोर निन्दनीय है। सत्ता में आये अभी दो दिन ही हुए कि कांग्रेस पार्टी का अहंकार नजर आने लगा है व उनका मूल चरित्र खोल से बाहर आने लगा है। कांग्रेस ने सत्ता संभालते ही मध्यप्रदेश में क्षेत्रवाद का बीज बोना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरु से जातिवाद-क्षेत्रवाद फैलाती रही है जिससे यही प्रतीत होता है कि कांग्रेस राष्ट्रवाद व देश की एकता अखंडता नहीं चाहती। भारत के संघीय व्यवस्था वाले ढांचे में इस देश का कोई भी नागरिक कहीं भी जा सकता है। भारत के किसी भी राज्य में नागरिकों को रहने का अधिकार।

कमलनाथ बिहार. उत्तरप्रदेश की जनता से माफी मांगे। श्री राय ने कहा है कि कांग्रेस ने अभी तक अल्पेश ठाकोर के कृत्य पर माफी नहीं मांगी न ही पार्टी से निकाला जबकि बिहार के लोगों के खिलाफ भडक़ाऊ भाषण देने और मारपीट की घटना में कांग्रेस नेता की संलिप्तता जगजाहिर हो चुकी थी। इससे पहले दिल्ली में कांग्रेस की तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित ने भी बिहार के लोगों के खिलाफ इस तरह के क्षेत्रवाद फैलाने वाले बयान दिए थे। कांग्रेस के नेताओं द्वारा बिहार को अपमानित किये जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बिहारवासियों से सार्वजानिक माफी मांगनी चाहिए।

Advertisement
Advertisement
Next Article