श्रदालुओं के लिए 5 अक्तूबर से खुलेगा 6 महीने से बंद बेंगलुरु का इस्कॉन मंदिर
मंदिर सुबह 9:30 से 12:30 बजे और फिर 4 से 8 बजे तक खुलेगा जबकि सप्ताहांत में यह मंदिर सुबह 9:30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान धार्मिक मंडलियों पर प्रतिबंध रहेगा।
01:49 PM Oct 04, 2020 IST | Desk Team
Advertisement
कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए 6 महीने पहले देशव्यापी लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। लॉकडाउन की अवधि के दौरान देश में सिर्फ जरूरी दिन प्रतिदिन की चीज़ें दवाई, सब्जी , दूध की डेरी आदि दुकानों को छूट दी गयी थी। इसी कारण से देश में सभी पूजा स्थल व इबाददगाहों को भी बंद कर दिया गया था।
Advertisement
अब देश में लॉकडाउन को चरणबद्ध तरीके से हटाया जा रहा है। हाल ही में केंद्र की तरफ से अनलॉक 5 की गाइडलाइन्स को जारी किया गया है। जिनमें कई राहत दी गयी है मेट्रो सेवा को बहाल किया जा चुका है, स्कूलों में बच्चे अपनी इच्छा अनुसार और पेरेंट्स की सहमति से जा सकते है, कई पर्यटन स्थलों को भी खोल दिया गया है और सिनेमा घरों को भी चरणबद्ध तरीके से खोला गया है।
Advertisement
इसी बीच लगभग 6 महीने से बंद इस्कॉन मंदिर को 5 अक्तूबर से आगंतुकों के लिए फिर से खोला जाएगा। मंदिर की ओर से शनिवार को यह जानकारी दी गई। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि केंद्र द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश के अनुसार मंदिर सुबह 9:30 से 12:30 बजे और फिर 4 से 8 बजे तक खुलेगा जबकि सप्ताहांत में यह मंदिर सुबह 9:30 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इस दौरान धार्मिक मंडलियों पर प्रतिबंध रहेगा।
Advertisement
म़ंदिर में प्रवेश के दौरान प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है। मास्क पहनना सभी आगंतुकों के लिए जरूरी है, और एहतियाती उपाय के रूप में जिनकी आयु 10 वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक है और गर्भवती महिलाओं को उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर ना जाने की सलाह दी गई है।

Join Channel