टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

हिरासत में Kanhaiya Kumar, पदयात्रा में पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पटना में बवाल

पटना में कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद मचा हंगामा

09:50 AM Apr 11, 2025 IST | Neha Singh

पटना में कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी के बाद मचा हंगामा

पटना में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कन्हैया कुमार और कई अन्य नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

बिहार की राजधानी पटना में बवाल मचा हुआ है। पटना में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ के लिए पदयात्रा कर रहे कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। कांग्रेस समेत कई बड़े नेताओं को हिरासत में लिया गया है। पदयात्रा के दौरान हंगामा मचने पर पुलिस को लाठी चार्ज और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल करना पड़ा। कन्हैया कमार जब पटना में एनएसयूआई की पदयात्रा निकाल रहे थे। कार्यकर्ताओं के हंगामा करने के बाद कई कांग्रेस नेताओं समेत कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया।

सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे थे कन्हैया

कन्हैया कुमार पिछले कई दिनों से बिहार में पलायन और बेराजगारी के खिलाफ पदयात्रा निकाल रहे थे। आज उनकी पदयात्रा का अंतिम दिन था। इसके तहत एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सीएम हाउस का घेराव करने गए थे। पटना के डाकबंगला चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हाथापाई हुई, जिसके बाद पटना पुलिस ने वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया।

कई नेताओं को हिरासत में लिया

कांग्रेस कार्यकर्ता प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की। भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच कांग्रेस NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष कन्हैया कुमार को हिरासत में ले लिया गया। पटना पुलिस उन्हें पुलिस वैन में बिठाकर थाने ले गई। जानकारी के अनुसार, हंगामा मचने के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब व युवा कांग्रेस क प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास को भी हिरासत में लिया गया है। सभी को पटना के कोतवाली थाने ले जाया जा रहा है।

क्या बोले कन्हैया कुमार ?

इस दौरान कन्हैया कुमार ने कहा कि पुलिस या तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी मुलाकात कराए या फिर उन्हें जेल ले जाए। कन्हैया ने कहा कि पुलिस को पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए, कार्यकर्ताओं पर फेंका गया पानी नल के जरिए लोगों के घरों में पहुंचा दिया जाता तो बेहतर होता। बता दें कि कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता पुलिस से भिड़ते रहे और हंगामा होता रहा।

‘तेजस्वी नहीं बनेंगे मुख्यमंत्री…’ इंडिया गठबंधन के इस नेता ने दिया बड़ा संकेत

Advertisement
Next Article