Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कपूर और बच्चन खानदान ऋतु नंदा के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा का निधन मंगलवार को हो गया है। कपूर खानदान के साथ बच्चन परिवार भी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंचा।

07:50 AM Jan 14, 2020 IST | Desk Team

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा का निधन मंगलवार को हो गया है। कपूर खानदान के साथ बच्चन परिवार भी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंचा।

बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की बड़ी बेटी ऋतु नंदा का निधन मंगलवार को हो गया है। कपूर खानदान के साथ बच्चन परिवार भी ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंचा। ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। 
Advertisement
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन ऋतु नंदा थी। दिल्ली में मंगलवार सुबह ही ऋतु नंदा का निधन हुआ है। बता दें कि दिल्ली में ही ऋतु नंदा रहती थीं और अलग-अलग व्यवसायों के साथ वह जुड़ी हुईं थीं। 
काफी लंबे समय से ऋतु नंदा कैंसर से जुझ रहीं थीं और आज उन्होंने 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। दिल्‍ली में 1.30 बजे लोधी रोड स्थित श्मशान भूमि में ऋतु नंदा का अंतिम संस्कार होगा। 
दिल्ली ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार के लिए कपूर परिवार के अधिकतर लोग आए हैं। बता दें कि ऋतु नंदा के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन भी पहुंचे हैं। 
प्रतिष्ठित सुरक्षा एजेंसी एस्कॉट ग्रुप के मालिक राजन नंदा से साल 1969 में ऋतु नंदा ने शादी की थी। भारतीय जीवन निगम एलआईसी के एजेंट के तौर पर भी 80 के दशक में ऋतु नंदा ने काम किया था और उनके साथ लंबे समय तक वह जुड़ीं थीं। 
हालांकि अपनी खुद की एक निजी बीमा कंपनी की शुरुआत भी ऋतु नंदा ने की थी। बता दें कि कई तरह के बिजनेस में भी ऋतु नंदा ने काम किया था।
अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन की शादी ऋतु नंदा के बेटे निखिल नंदा से साल 1997 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे अगस्त नंदा और नव्या नवेली नंदा हैं। हालांकि निखिल और श्वेता कुछ साल पहले ही अलग हुए हैं। ऋतु नंदा के अंतिम दर्शन करने के लिए आलिया भट्ट और करण जौहर भी पहुंचे। 
Advertisement
Next Article