करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस के बाद छोटे पर्दे पर फिर आएंगे साथ?, नए शो को लेकर है चर्चे
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी थी। ऐसे में इनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस के बाद ये दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नज़र आ सकते है।
11:35 AM Nov 08, 2022 IST | Desk Team
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी बिग बॉस के घर में बनी थी। शो खत्म होने के बाद भी इन दोनों का प्यार बरकरार है। सोशल मीडिया पर अक्सर इन दोनों की रोमांटिक फोटो और वीडियो वायरल होती ही रहती है। वही फैंस भी कपल को साथ देखकर खुश रहते है। अब करण और तेजस्वी की जोड़ी टीवी की मोस्ट पॉपुलर जोंडिस में से एक है।
ऐसे में अब इनके फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस के बाद ये दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नज़र आ सकते है। यानी की फैंस को स्क्रीन पर बेहतरीन बॉन्डिंग देखने का मौका मिल सकता है। तो जो लोग इन्हें बिग बॉस के बाद एक बार फिर ऑन स्क्रीन साथ देखने को बेताब हैं उन्हें बता दे अब करण कुंद्रा को नया प्रोजेक्ट मिला है।
ये नया शो एक वैम्पायर कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जो कि जल्द ही फ्लोर पर आएगा। इस शो के लिए करण कुंद्रा काफी एक्साइटेड हैं। काफी सोचने के बाद करण ने इस शो को साइन किया है। वही, रिपोर्ट्स का दावा है कि तेजस्वी भी इस शो का हिस्सा बन सकती हैं।
अगर ऐसा हुआ तो फैंस का इन्हे स्क्रीन पर साथ देखने का सपना जल्द ही पूरा हो जायेगा। बताया जा रहा है कि ये शो उसी चैनल पर आएगा, जिसपर बिग बॉस आया था। वही, ये शो नागिन 6 को रिप्लेस करेगा।
कहा जा रहा है कि करण ने करीब 4 से 5 दिन पहले ही इस शो के लिए हामी भरी है। ऐसे में अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही शो के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो सकती है।
Advertisement
Advertisement