For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Kargil Vijay Diwas: 15 गोली लगने के बाद भी दुश्मनों के उड़ाए बंकर, सेना के शौर्य और बलिदान को नमन

08:15 AM Jul 26, 2025 IST | Himanshu Negi
kargil vijay diwas  15 गोली लगने के बाद भी दुश्मनों के उड़ाए बंकर  सेना के शौर्य और बलिदान को नमन
Kargil Vijay Diwas

Kargil Vijay Diwas: आज पूरा देश भारतीय सेना के शौर्य वीरता और बलिदान को नमन कर रहा है। वर्ष 1999 में भारतीय सेना के पराक्रम, त्याग और देश के प्रति प्रेम ने सिर हिमालय का झुकने नहीं दिया। बता दें कि आज कारगिल विजय दिवस के 26 वर्ष पूरे हो गए है। 26 वर्ष छब्बीस साल पहले, कारगिल क्षेत्र सशस्त्र घुसपैठियों ने सीमा पार करके जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार भारत की ओर महत्वपूर्ण ऊँचाई वाले ठिकानों पर कब्ज़ा कर लिया था। ये घुसपैठिए पाकिस्तानी सेना द्वारा चलाए गए एक सुनियोजित सैन्य हमले ऑपरेशन बद्र का हिस्सा थे।

कश्मीर पर कब्जे की कोशिश नाकाम

पाकिस्तान की सेना का उद्देश्य कश्मीर क्षेत्र में रणनीतिक बढ़त हासिल करना, भारतीय सैनिकों को रोकना, सियाचिन से भारत के महत्वपूर्ण संपर्क को तोड़ना और पूरे कश्मीर पर कब्ज़ा करना था। बता दें कि यह घुसपैठ भारत और पाकिस्तान द्वारा ऐतिहासिक लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने के कुछ ही महीनों बाद हुई थी। यह समझौता का उद्देश्य दोनों देशों के बीच तनाव कम करना और शांतिपूर्ण तरीकों से विवादों का हल करना था।

Kargil Vijay Diwas
Kargil Vijay Diwas

योगेंद्र सिंह यादव ने उड़ाए बंकर

दोनों देशों के बीच इस युद्ध में घातक प्लाटून के ग्रेनेडियर योगेंद्र सिंह यादव ने 19 वर्ष की उम्र में देश के लिए शहीद हो गए लेकिन इस शहादत से पहले उन्होंने पाकिस्तान की सेना के चिथड़े उड़ा दिए थे। बता दें कि जब टाइगर हिल पर हमले के दौरान चट्टान पर चढ़ते समय पाकिस्तान की सेना ने ताबड़तोड़ 15 गोलियां दाग दी थी लेकिन देश के प्रति अटूट प्रेम के आगे 15 गोलियां लगने के बाद भी ग्रेनेड फेंक कर दुश्मन के बंकरों को उड़ा दिया था और मरणोंपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था।

टाइगर हिल पर लहराया तिरंगा

भारतीय सेना ने 8,000 से 18,000 फीट ऊँची खड़ी, बर्फीली चट्टानों की चढ़ाई पर भी दुश्मनों का सफाया और मुंहतोड़ जवाब देते हुए 4 जुलाई, 1999 को राष्ट्रीय राजमार्ग 1D के ऊपर टाइगर हिल पर भारतीय तिरंगा फहराया। इस दौरान राष्ट्रीय संप्रभुता के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में आज भी कायम है, जिसकी रक्षा भारतीय सैनिकों के अटूट समर्पण से हुई है। यह भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान से संरक्षित, क्षेत्रीय अखंडता का एक गहन प्रतीक बना हुआ है। 26 जुलाई को आज पूरा देश राष्ट्र Kargil Vijay Diwas मना रहा है और शहीद हुए भारतीय सेनाओं को श्रद्धांजलि दे रहे है।

ALSO READ:भारत को मालदीव का सबसे भरोसेमंद मित्र होने पर गर्व : PM मोदी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×