टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

48 साल की उम्र में करिश्मा कपूर ने व्हाइट क्रॉप टॉप में दिए किलर पोज, अनुष्का शर्मा ने किया ऐसे रिएक्ट

करिश्मा कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट क्रॉप टॉप में किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की फोटोज पर अदाकारा अनुष्का शर्मा का हैरान करने वाला रिएक्शन आया है।

03:56 PM Oct 13, 2022 IST | Desk Team

करिश्मा कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं। इन तस्वीरों में वह व्हाइट क्रॉप टॉप में किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की फोटोज पर अदाकारा अनुष्का शर्मा का हैरान करने वाला रिएक्शन आया है।

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री करिश्मा कपूर भले ही अब बड़े पर्दे से गायब हैं
लेकिन उनके चाहने वालों की लिस्ट में कोई कमी नहीं आई है। करिश्मा आज भी लाखों
दिलों की धड़कन हैं उनकी एक्टिंग और डांसिंग के लोग आज भी वैसे ही दीवाने है जैसे
सालों पहले हुआ करते थे। करिश्मा कपूर ने एक बढ़कर एक रोल किया है और लोगों को
अपनी एक्टिंग का कायल बनाया है।

Advertisement

48 साल की करिश्मा आज भी काफी फिट और खूबसूरत हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी
एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी हर फोटो और वीडियो साझा करती रहती है।
इस बार एक्ट्रेस ने अपनी ऐसी तस्वीरें शेयर कर दी है जिन्हें देखकर फैंस ही नहीं
सेलेब्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिनमें वो
व्हाइट क्रॉप टॉप और डार्क ब्लू हाई-वेस्ट बैगी डेनिम जींस में काफी स्टाइलिश लग
रही हैं। हर फोटो में अदाकार एक से बढ़कर एक किलर पोज दे रही हैं। करिश्मा कपूर ने
अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा,
फीलिन लाइक ए
स्नैक”
इसके साथ में फ्रेंच
फ्राइज़
, बर्गर, पिज्जा, पॉपकॉर्न, आइसक्रीम और लॉलीपॉप इमोजी शेयर किए है।

वहीं करिश्मा कपूर की पोस्ट पर उनके फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे है तो
वही बॉलीवुड सेलेब्स भी खुद को रिएक्ट करने से रोक नहीं पाए है। बॉलीवुड एक्ट्रेस
अनुष्का शर्मा ने कॉमेंट कर लिखा, “हमेशा एक स्टनर।” वहीं करिश्मा की
गर्लगैंग से अमृता अरोड़ा ने कॉमेंट कर लिखा, फायर की तरह लग रही हो। इसी तरह कई
और सेलेब्स ने भी करिश्मा की तारीफ करते हुए कॉमेंट किया है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो करिश्मा कपूर आखिरी बार ऑल्ट बालाजी की वेब-सीरीज़
मेंटलहुड में नजर आई थी। इसमें उनके साथ संजय सूरी
, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और श्रुति सेठ अहम रोल में थे। वहीं अब एक्ट्रेस जल्द ही ब्राउन:
द फर्स्ट केस में एक जासूस के किरदार में नजर आएंगी। ऐसा कोई रोल करिश्मा ने इससे
पहले कभी नहीं किया है।

दिल्ली बेली फेम के अभिनय
देव द्वारा निर्देशित इस फिल्म से अनुभवी अभिनेत्री हेलेन एक बार फिर फिल्मी
दुनिया में वापसी करने जा रही हैं।

Advertisement
Next Article