Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कर्नाटक नागरिकता संशोधन कानून शत प्रतिशत लागू करेगा : येदियुरप्पा

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में नागरिकता (संशोधन) कानून शत प्रतिशत लागू करने की बुधवार को घोषणा की।

02:36 PM Dec 18, 2019 IST | Shera Rajput

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में नागरिकता (संशोधन) कानून शत प्रतिशत लागू करने की बुधवार को घोषणा की।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने राज्य में नागरिकता (संशोधन) कानून शत प्रतिशत लागू करने की बुधवार को घोषणा की। 
Advertisement
मुख्यमंत्री ने उत्तर कोरिया के हुब्बली में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम इसे शत प्रतिशत लागू करेंगे।’’ 
गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल, पंजाब, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कहा है कि वे इस कानून को लागू नहीं करेंगे। 
राज्य के गृह मंत्री बासवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा था कि राजनीतिक कारणों को लेकर कई राज्य सरकारों ने इस कानून को लागू करने पर अलग रुख अपनाया है, ‘ लेकिन संवैधानिक मार्ग का अनुसरण करते हुए कर्नाटक इसे लागू करेगा।’ 
उन्होंने भरोसा जताया कि शांति प्रिय कर्नाटक में कोई हिंसा नहीं होगी, जहां पुलिस ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। 
इस कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। 
येदियुरप्पा ने निर्भया मामले में एक दोषी की पुनर्विचार याचिका उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने का भी बुधवार को स्वागत किया। 
उन्होंने कहा, ‘‘निर्भया के हत्यारों को मौत की सजा एक स्वागत योग्य है…यह फैसला इस तरह के अपराधों में संलिप्त लोगों के लिए एक खतरे की घंटी है।’’ 
Advertisement
Next Article